हाउसफुल (फ़िल्म श्रृंखला)

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

हाउसफुल एक भारतीय हास्य फिल्म श्रृंखला है। पहली दो फिल्में हाउसफुल और हाउसफुल २ का निर्देशन साजिद खान ने किया था।[1][2] पहली फिल्म में संगीत शंकर-एहसान-लॉय का था और दूसरी में साजिद-वाजिद का। तीसरी फिल्म, हाउसफुल ३, साजिद-फ़रहाद द्वारा निर्देशित की गई थी और संगीत शारिब-तोशी, सोहेल सेन, मीका सिंह, तनिष्क बागची और मिलिंद गाबा का था। इस फिल्म श्रृंखला के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला है। इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख प्रमुख कलाकार के रूप में हैं और बोमन ईरानी और चंकी पांडे क्रमश: बटुक पटेल और आखिरी पास्ता के रूप में सहायक भूमिकाओं में हैं।[3] जबकि जैकलिन फर्नांडीस पहली तीन फिल्मों में भी दिखाई दी थी, हालांकि उन्होंने पहली फिल्म में एक विशेष उपस्थिति के रूप में कार्य किया और दूसरी और तीसरी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मलाइका ने पहली दो फिल्मों में कैमियो का किरदार किया लेकिन तीसरे में दिखाई नहीं दी। फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म में बॉबी देओल, कृति सैनॉन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार है। पुनर्जन्म विषय पर आधारित, यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय हास्य फिल्म है। हाउसफुल ४ फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी है।

फिल्में संपादित करें

हाउसफुल संपादित करें

हाउसफुल की पहली फिल्म साल २०१० में आयी थी और उसमें कुल १६५ करोड़ की कमाई हुई थी। यह फिल्म ३० अप्रैल २०१० को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

हाउसफुल २ संपादित करें

इसके बाद हाउसफुल २ फिल्म आयी जिसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख मुख्य किरदारों में थे। यह फिल्म ५ अप्रैल २०१२ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म ने २०२ करोड़ की कमाई की थी।

हाउसफुल ३ संपादित करें

साल २०१६ में हाउसफुल 3 फिल्म आयी थी इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के अलावा पुरुष कलाकारों में अभिषेक बच्चन भी। यह फिल्म ३ जून २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई करते हुए १९५ करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

हाउसफुल 4 संपादित करें

सभी तीनों फिल्मों में अच्छी सफलता के बाद हाउसफुल 4 बनाई गई जो २५ अक्तूबर २०१९ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। इसमें कृति सैनॉन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े ने इंट्री की है।

कलाकार संपादित करें

हाउसफुल संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. ADESARA, HETAL (4 मई 2010). "Box Office: Housefull holds on Monday with Rs 50 million net collections in India". Businessofcinema. मूल से 30 नवम्बर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 मई 2010.
  2. "Housefull 2 Cast and Crew". Bollywood Hungama. मूल से 11 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 April 2012.
  3. Parkar, Shaheen (5 April 2011). "Shankar-Ehsaan-Loy replaced by Sajid-Wajid". MiD DAY. मूल से 11 मई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 May 2011.