हावडा मुंबई मेल भारतीय रेलवे की एक सुपरफास्ट रेलगाड़ी हैं, जो दक्षिण पूर्वी रेलवे ड़ीविज़न की और से चलती हैं। ये रेलगाड़ी हावड़ा (स्टेशन कोड : HWH)– मुंबई (स्टेशन कोड : MUM) के बीच चलती हैं। ये भारत की सबसे पुरानी रूट पे चलने वाली ट्रेनों में से एक हैं। ये देश के 2 महत्वपूर्ण जगहों को जोड़ती हैं जो ब्रिटिश काल से ही भारत के इतिहास में अपना महत्व रखती हैं।[1]

रेलगाड़ी का परिचालन संपादित करें

यह रेलगाड़ी अकोला, भुसावल, नागपुर, बिलासपुर, रोउरकेला , टाटानगर एवं खरगपुर जैसे महत्वापूर्ण स्टेशनों पर रूकती हैं। ये कुल 43 जगहों पे रूकती हैं, नागपुर जंक्शन पे ये सबसे ज्यादा 20 मिनट् के लिए रूकती हैं।

यह रेलगाड़ी (12809) मुंबई से रात के 8.35 में खुलती हैं एवं तीसरे दिन सवेरे 5.50 AM में हावडा पहुँचती हैं, लोगों को काफी लम्बे समय तक इस रेलगाड़ी में रहना पड़ता हैं। ये जमशेदपुर (टाटा इंडस्ट्रीज एवं झारखण्ड क एक प्रमुख औद्योगिक सहर) को मुंबई एवं कोलकात्ता दोनों से जोड़ती हैं।[2]

ट्रेन की रफ़्तार संपादित करें

हावडा मुंबई मेल (12810)[3] जो हावडा से मुंबई तक जाती हैं, 1968 किलो मीटर की दूरी 33 घंटे एवं 15 मिनट में तय करती हैं, इसकी रफ़्तार 59.34 किलोमीटर/घंटे की हैं। इसके विपरीत मुंबई से हावडा आने वाली (12809) 33 घंटे 10 मिनट की दूरी तय करती हैं, जबकि इसकी रफ़्तार 59.19 किलोमीटर/घंटे की होती हैं।

कोच एवं अन्य सुविधाएं संपादित करें

 
हावडा मुंबई मेल - स्लीपर कोच - लकी नंबर १३

इस रेलगाड़ी में स्लीपर क्लास के 13 डिब्बे, 3 ऐ सी के 3 डिब्बे, २ ऐ सी के 2 डिब्बे, 1 ऐ सी का 1 डिब्बा एवं 4 डिब्बे जनरल कम्पार्टमेंट के हैं। इस रेलगाड़ी में पैंट्री कार की भी सुविधा उपलब्ध हैं। जहा यात्री अपने मनपसंद खाने का आर्डर दे सकते हैं। जब इतनी लम्बी दूरी का सफर हो तब इसमें पैंट्री कार का होना काफी सुकून दिलाता हैं। इसकी देखभाल आई आर सी टी सी के द्वारा की जाती हैं, इस रेलगाड़ी के रस्ते में कई महत्वपूर्ण स्टेशन पड़ते हैं जहा पर आप पहले से अपने खाने का भी आर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा ये रेलगाड़ी इतनी राज्यों से गुजरती हैं की आपको बिभिन्न प्रदेशों के खाने का स्वाद चखने को मिल जाता हैं।[4]

सीजन के दिनों में इस रेलगाड़ी में आरक्षण मिलना एक कठिन कार्य होता हैं इसके अलावा, ये कई महत्वपूर्ण जगहों से होकर गुजरती हैं इसलिए इसकी मांग हमेशा बनी रहती हैं। इस रेलगाड़ी के कई समर्पित यात्री हैं जो केवल इसी रेलगाड़ी से ही सफर करना पसंद करते हैं

रेलगाड़ी की किराया तालिका संपादित करें

इस रेलगाड़ी की ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग आई आर सी टी सी के द्वारा की जाती है। इस रेलगाड़ी में विभिन्न श्रेणियों का किराया निम्नलिखित हैं [5]

  • स्लीपर क्लास : 740 रुपया (12$)
  • ३ ऐ सी : 1930 रुपया (32$)
  • २ ऐ सी : 2820 रुपया (46$)
  • १ ऐ सी : 4860 रुपया (79$)

ये रेलगाड़ी भारतीय रेल की एक समृद्ध विरासत का हिस्सा हैं। मुंबई एवं हावडा के बीच रेलगाड़ी का परिचालन 1870 से प्राम्भ हुआ था, तब से इन दो शहरों के बीच की दूरी भी काफी कम हो गयी थी। ये रेलगाड़ी उसी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाती हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "भारतीय रेल टाइम टेबल". इरेल.इन. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2015.
  2. "ओल्ड ट्रेन टाइम्स". आय आर ऍफ़ सी ए.ओआरजी. मूल से 5 मई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2015.
  3. "हावडा मुंबई मेल (१२८१०)". क्लिरट्रिप.कॉम. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2015.
  4. "रेलवे न्यूज़". ट्रॅक.इन. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2015.
  5. "आई आर सी टी सी ऑनलाइन टिकट बुकिंग". आई आर सी टी सी.कॉम. मूल से 24 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2015.