हिमगह्वर
हिमगह्वर (अंग्रेज़ी: Cirque सर्क) एक प्रमुख अपरदनात्मक हिमानी स्थलाकृति हैं। ये प्रत्येक हिमाच्छादित पर्वत प्रदेश में मिलते हैं। सर्क हिमनद की घाटी के शीर्ष भाग पर एक अर्द्धवृत्ताकार या कटोरे के आकार का विशाल गहरा गर्त होता हैं, जिसका पार्श्व या किनारा खड़ी ढाल वाला होता है। दूर से देखने पर ये गड्ढे अर्द्धगोलाकार रंगमंच की भांति दिखाई पड़ते हैं। प्रायः ये हिम से भरे रहते हैं। हिम के पिघल जाने पर इनका आकार गहरी सीट वाली आराम कुर्सी की तरह दिखाई पडता हैं
![]() | यह भूगोल से सम्बंधित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |