हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह

हैरी पॉटर श्रृंखला की पांचवी पुस्तक

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Order of the Phoenix हैरी पॉटर ऐन्ड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पाँचवी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वर्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Order of the Phoenix)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण उपलब्ध है।

हैरी पॉटर किताबें
हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह
लेखक यूनाइटेड किंगडम का ध्वज जे. के. रोलिंग
निकालने वाले जेसन कॉकक्रॉफ़्ट (ब्रिटेन)
मेरी ग्रांडप्रे (भारत)
प्रकार भ्रम
प्रकाशक ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग (ब्रिटेन)
मंजुल प्रकाशन (भारत)
रिलीज़ तिथि जून 21 2003
अनुवादक सुधीर दीक्षित
क्रम में इसका नंबर पाँच
बिक्री ~55 मिलियन (विश्वव्यापी)
कहानी कालक्रम 1976
1995-1996
पिछली किताब हैरी पॉटर और आग का प्याला
बाद की किताब हैरी पॉटर एंड द हाफ़-ब्लड प्रिंस

उपन्यास संपादित करें

कहानी की शुरुआत में प्रिविट ड्राईव में एक तमपिशाच आता है। वो डडली पर खेल के मैदान में हमला कर देता है, लेकिन हैरी डडली को पितृदेव सम्मोहन (Patronus Charm) के द्वारा बचा लेता है। फिर एक साथ कई चिट्ठियां आती है और हैरी को नाबालिग जादूगरी के नियमों का उल्लंघन करने पर हैरी की जादू के मंत्रालय की अदालत में पेशी के बारे में एक खत भी आता है।

फिर हैरी को अदालत में हाज़िरी देनी पड़ती है। उसपर एक मुक़दमा दायर किया जाता है, एक ऐसे छोटे से अपराध के लिये जिसमें वो बेगुनाह था। पर मुक़दमे में उसे बेगुनाह साबित कर दिया जाता है। इसके बाद वापस हॉग्वर्ट्स में जादूमन्त्री कॉर्नेलियस फ़ज की बेबुनियाद दख़लंदाज़ी शुरू हो जाती है। गुप्त कलाओं से रक्षा विषय के लिये मन्त्रालय से जादूमन्त्री की सचिव डोलोरिस अम्ब्रिज आती हैं जो सरे आम हैरी को झूठा करार देने पर तुली रहती हैं। बाद में अम्ब्रिज विद्यालय की प्रधानाचार्या भी बन जाती है। अंत के दिनों में सिरियस को बचाने के लिये हैरी और उसके कई दोस्त जादूमन्त्रालय के रहस्य विभाग पहुँचते हैं जहाँ वोल्डेमॉर्ट भी आ जाता है। हैरी तो इस बार डम्बल्डोर की वजह से बच जाता है, लेकिन सिरियस मारा जाता है।

फ़िल्म संपादित करें

इस उपन्यास पर आधारित इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है। फिल्म के निर्देशक है डेविड येट्स और निर्माता है स्टीव क्लोव्स। पटकथा है माईकल गोल्डनबर्ग की और बाकी सभी अभिनेता एवं अभिनेत्रीयां वही है (हैरी पॉटर हैं डेनियल रैडकिल्फ, रोन वीज़्ली है रूपर्ट ग्रिंट और हरमाईनी ग्रेंजर है एमा वॉटसन)। डोलोरस अम्ब्रिज का किरदार निभाएंगी ईमेल्डा सॉटन।