हैरी पॉटर और आग का प्याला

हैरी पॉटर श्रृंखला की चौथी पुस्तक

हैरी पॉटर और आग का प्याला (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Goblet of Fire हैरि पॉटर ऐन्ड द गॉब्लट अव फ़ायर) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की चौथी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Goblet of Fire)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण उपलब्ध है।

हैरी पॉटर किताबें
हैरी पॉटर और आग का प्याला
लेखक यूनाइटेड किंगडम का ध्वज जे. के. रोलिंग
निकालने वाले जाइल्स ग्रीनफ़ील्ड (ब्रिटेन)
मेरी ग्रांडप्रे (भारत)
प्रकार भ्रम, रोमांचक पुस्तक
प्रकाशक ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग (ब्रिटेन)
मंजुल प्रकाशन (भारत)
रिलीज़ तिथि 8 जुलाई 2000
अनुवादक सुधीर दीक्षित
क्रम में इसका नंबर चार
बिक्री ~55 मिलियन (विश्वव्यापी)
कहानी कालक्रम 1994-1995
पिछली किताब हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी
बाद की किताब हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह

उपन्यास संपादित करें

उपन्यास की इस चौथी कड़ी में हैरी को हॉग्वार्ट्स में ज़बरन तीन-जादूगर प्रतियोगिता में भाग लेना पड़ता है जिसके तीन चरण हैं और जिसमें तीन जादू-विद्यालय भाग लेते हैं। पहले चरण में हैरी ड्रैगन से लड़ता है, दूसरे चरण में झील के पानी के नीचे संघर्ष करता है और तीसरे चरण में उसे भूल-भुलैया में से ट्रॉफ़ी लेनी होती है। उलटे वो और उसका सह-प्रतिद्वन्दी (सॅड्रिक डिगरी) ट्रॉफ़ी छूते ही लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के पास पहुँच जाते हैं, जहाँ वर्मटेल सॅड्रिक का कत्ल कर देता है और हैरी के ख़ून की मदद से वो लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट को जिस्मो-जान समेत ज़िन्दा कर देता है। मगर हैरी वोल्डेमॉर्ट की पकड़ से इस बार भी भाग निकलता है। वोल्डेमॉर्ट के वापस ज़िन्दा हो कर आने की बात को ब्रिटेन का जादूमन्त्री कॉर्नेलियस फ़ज झूठ करार देता है।

फ़िल्म संपादित करें

Harry Potter and the Goblet of Fire (हिन्दी डब्ड : हैरी पॉटर और आग का प्याला) नाम की हॉलिवुड फ़िल्म, जो इस उपन्यास पर आधारित थी, एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई। हैरी पॉटर का किरदार पिछली फ़िल्म की तरह डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का ऍमा वॉट्सन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने। फ़िल्म के निदेशक थे माइक न्यूवॅल और निर्माता डेविड हेमन। सारी शृंखला के डिस्ट्रिब्यूटर हैं वार्नर ब्रदर्स। भारत में इस फिल्म को रीलीज़ किया था सा. रे. गा. मा. ने। भारत में इस फिल्म का प्रीमियर बडी धूम-धाम से किया गया था।