२०१० इंडियन प्रीमियर लीग

२०१० इंडियन प्रीमियर लीग (अंग्रेज़ी: 2010 Indian Premier League) इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण था। जिसका कर्ताधर्ता भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड था। यह प्रतियोगिता भारत में ही आयोजित की गई थी।[2] यह प्रतियोगिता १२ मार्च से २५ अप्रैल २०१० तक गया था। यह पहला ऐसा टूर्नामेंट था जिसे यूट्यूब पर लाइव दिखाया था।[3] इस संस्करण के आख़री चार मैच ३डी टेलीविजन स्क्रीन पर दिखाए गए थे।[4]

२०१० इंडियन प्रीमियर लीग
दिनांक 12 मार्च 2010 (2010-03-12) – 25 अप्रैल 2010 (2010-04-25)[1]
प्रशासक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड
क्रिकेट प्रारूप ट्वेन्टी-ट्वेन्टी
टूर्नमेण्ट प्रारूप राउंड-रॉबिन और नॉकआउट
आतिथेय भारत
विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (1 पदवी)
गत विजेता डेक्कन चार्जर्स
प्रतिभागी 8
खेले गए मैच 60
शृंखला का श्रेष्ठ क्रीड़क सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)
सर्वाधिक रन सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस) (618)
सर्वाधिक विकेट प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स) (21)
जालस्थल www.iplt20.com
२००९ (पूर्व) (आगामी) २०११

फाइनल संपादित करें

इस संस्करण में कुल ६० मैच खेले गए थे जिसका फाइनल मैच मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम में २५ अप्रैल को खेला गया था। मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुम्बई इंडियन्स के बीच खेला गया था। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में कुल ५ विकेट खोकर १६८ रन बनाए थे जवाब में मुम्बई इंडियन्स ने २० ओवर में ९ विकेट खोकर १४८ रन ही बना पाई थी ,मैन ऑफ़ द मैच सुरेश रैना को दिया गया था और मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट सचिन तेंदुलकर को दिया गया था।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Indian Premier League 2010". cricketwa. मूल से 17 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-08-05.
  2. "IPL attracts two billion viewers". sportingo. १९ अप्रैल २०१७. मूल से 24 मार्च 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 March 2010.
  3. "IPL matches to be broadcast live on Youtube". Cricinfo. 20 January 2010. मूल से 23 जनवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १९ अप्रैल २०१७.
  4. "IPL goes 3D". Youtube. 25 January 2010. मूल से 10 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १९ अप्रैल २०१७.