११ जून

दिनांक
(11 जून से अनुप्रेषित)


<< जून >>
सो मं बु गु शु
१० ११ १२ १३ १४ १५
१६ १७ १८ १९ २० २१ २२
२३ २४ २५ २६ २७ २८ २९
३०
2024

11 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 162वाँ (लीप वर्ष में 163 वाँ) दिन है। साल में अभी और 203 दिन बाकी हैं।

प्रमुख घटनाएँ संपादित करें

  • 1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
  • 1901- न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया।
  • 1940- इटली के जेनेवा तोरन पर ब्रिटेन ने बमबारी की।
  • 1964- प्रथम भारतीय प्रधानमन्त्री पं० जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गयी।
  • 2018 रेलमंत्री पियूष गोयल ने रेलवे से समबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए रेल मदद और मेन्यू आॅन रेल्स नाम का दो एप जारी किया।

जन्म संपादित करें

  • 1897- भारत के सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद 'बिस्मिल')[1]
  • 1911- ब्रिटिश गिटार वादक ग्रेम रसेल
  • 1948- लालू प्रसाद यादव - राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में रेल मन्त्री
  • 1989- प्रसिद्ध भारतीय समाज सेवक व फिलोसापर श्री उपेन्द्र वर्मा (असंभव से संभव तक) का जन्म मध्यप्रदेश के महू में हुआ

निधन संपादित करें

  • भारत के अग्रणी औद्योगिक समूह बी. के. के. एम. बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन 11 जून  1983 को हुआ था 
  • मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन 11 जून  1924 को हुआ था.


सन्दर्भ संपादित करें

  1. क्रान्त (2006). / स्वाधीनता संग्राम के क्रान्तिकारी साहित्य का इतिहास जाँचें |url= मान (मदद). 2. नई दिल्ली: प्रवीण प्रकाशन. पृ॰ 523. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-7783-119-4. मूल से 14 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जुलाई 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें