2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला

2016 का इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला 28 जून 2016 को हुआ था। जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और 239 लोग घायल हो गए। इसमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस्तांबुल में 2016 से इससे पहले भी तीन आतंकी हमलों का शिकार हो चुका है। इसमें जनवरी में हुए आत्मघाती हमला और मार्च में भी इसी तरह का हमला हुआ था, जिसमें इराक और सीरिया के आतंकियों के हाथ होने का शक है। जून में इससे पहले एक कार को बम से उड़ा कर हमला किया गया था।[2][3]

2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला

हवाईअड्डे का वह भाग जहाँ हमला हुआ था।
अतातुर्क हवाईअड्डा is located in तुर्की
अतातुर्क हवाईअड्डा
अतातुर्क हवाईअड्डा
अतातुर्क हवाईअड्डा (तुर्की)
स्थान अतातुर्क हवाईअड्डा, इस्तांबुल, तुर्की
तिथि 28 जून 2016 (2016-06-28)
रात 11 बजे (पूर्वी यूरोपीय ग्रीष्म समय)
लक्ष्य अतातुर्क हवाईअड्डे के सुरक्षाकर्मी व आम जन
हमले का प्रकार आतंकी हमला
हथियार कलाश्निकोव राइफल, विस्फोटक
मृत्यु 42 (तीन हमलावरों के साथ)[1]
घायल 239
संदिग्ध अपराधी इराक और लेवांत के आतंकी संगठन
भागीदार संख्या 3 (सभी की मौत)

हमला संपादित करें

इस्तांबुल के स्थानीय समय के अनुसार रात को 11 बजे से कुछ समय पहले दो लोग सुरक्षा चौकी के पास एक्स-रे स्कैनर तक आए और गोली चलाना शुरू कर दिया।[4] इसके बाद वहाँ के पुलिस अधिकारियों ने भी जवाबी हमला किया। इसके बाद उन आतंकियों ने उन पर बम विस्फोट कर दिया।

सुरक्षा कैमरे के वीडियो के अनुसार उनमें से एक हमलावर का कद 80 फीट था, जिसने अपने आप को बम से उड़ा दिया।[5] सीसीटीवी का यह वीडियो पास में ही कुछ लोगों ने देखा। इस हमले के बाद सौ से अधिक यात्री इधर उधर छिप गए थे। दो हमलावरों ने अपने आप को बम से उड़ा लिया और तीसरे को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया।

मौत संपादित करें

इसमें कुल मरने वालों की संख्या 41 है। सबसे अधिक मरने वाले 29 लोग तुर्की नागरिक थे। इसमें और आठ अन्य देशों के नागरिक भी शामिल हैं।

राष्ट्रीयता अनुसार मौत
देश संख्या
  तुर्की 29
  सउदी अरब 2
  इराक 2
  ट्यूनिशिया 1
  उज़्बेकिस्तान 1
  चीन 1
  ईरान 1
  यूक्रेन 1
  जॉर्डन 1
कुल 39

जिम्मेदारी संपादित करें

प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरिम ने हमले का आरोप इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया पर लगाया है, लेकिन आईएसआईएस ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।[6][7][8]

इन्हें भी देखें संपादित करें

  1. नवंबर 2015 पैरिस हमले
  2. नवंबर 2015 माली होटल हमला
  3. जनवरी 2016 जकार्ता में आतंकी हमला
  4. बाचा खान विश्वविद्यालय हमला
  5. 2016 ब्रसल्स धमाके
  6. 2016 पठानकोट हमले

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "इस्तांबुल हवाईअड्डे पर बड़ा आतंकी हमला, 41 की मौत". वेबदुनिया. 30 जून 2016. मूल से 2 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जून 2016.
  2. "तुर्की ने इस्तांबुल एयरपोर्ट हमले के लिए ISIS को ठहराया जिम्मेदार". जनसत्ता. 30 जून 2016. अभिगमन तिथि 30 जून 2016.
  3. "तीन आत्मघाती बम धमाकों से दहल उठा इस्तांबुल हवाईअड्डा, 36 की मौत-90 घायल". हरिभूमि. 29 जून 2016. अभिगमन तिथि 30 जून 2016.[मृत कड़ियाँ]
  4. डेली सनस्टार. "इस्तांबुल के हवाई अड्डे पर आत्मघाती हमला". मूल से 6 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जून 2016.
  5. एबीपी न्यूज़ (2016). "तुर्की: इस्तांबुल हवाईअड्डे पर आत्मघाती हमले में 36 की मौत, कोई भारतीय नहीं". मूल से 30 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जून 2016.
  6. Gemma Mullin. "Ataturk Airport terror attack". mirror.co.uk. Mirror. MGN Limited. मूल से 28 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 June 2016.
  7. David Lawler. "Turkey airport explosions kill 28, 60 more wounded in suicide attacks at Istanbul Ataturk". telegraph.co.uk. Telegraph Media Group. मूल से 28 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 June 2016.
  8. "Istanbul Ataturk airport attack: 36 dead and more than 140 hurt". बीबीसी न्यूज़. 29 June 2016. मूल से 18 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 June 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें