2017 लास वेगास गोलीबारी

अक्तूबर 2017 में लास वेगास स्ट्रिप में हुई गोलीबारी

1 अक्तूबर 2017 (प्रशांत समय क्षेत्र अनुसार) को लास वेगास के एक कंट्री म्यूजिक की संगीत गोष्ठी (कंसर्ट) में सामूहिक गोलीबारी में हमलावर सहित 60 लोगों की मौत हो गई। यह संख्या 2016 के ऑरलैंडो नाइट क्लब गोलीबारी में मारे गए लोगों की संख्या से ज्यादा है। इस प्रकार ये अमेरिका की सबसे घातक गोलीबारी है।

2017 लास वेगास हमला

संगीत समारोह का स्थाल और होटल का स्थान
स्थान लास वेगास स्ट्रिप, पैराडाइज, नेवादा, अमेरिका
निर्देशांक 36°5′42″N 115°10′18″W / 36.09500°N 115.17167°W / 36.09500; -115.17167निर्देशांक: 36°5′42″N 115°10′18″W / 36.09500°N 115.17167°W / 36.09500; -115.17167
तिथि अक्टूबर 1, 2017 (2017-10-01)
लगभग रात के 10:08–11:58 बजे (प्रशांत समय क्षेत्र; UTC−07:00)
लक्ष्य रूट 91 हार्वेस्ट संगीत समारोह के श्रोता
हमले का प्रकार सामूहिक गोलीबारी, हत्या-आत्मत्या
मृत्यु

60 


(हमलावर सहित)
घायल 527
अपराधी स्टीफन पैडॉक

गोलीबारी संपादित करें

लास वेगास स्ट्रिप के खुले मैदान में लोग संगीत समारोह के लिये इकठ्ठे हुए थे जिसे "रूट 91’’ के तौर पर जाना जाता है। यह तीन दिवसीय लोकसंगीत उत्सव का हिस्सा होता है।[1] करीब 22,000 लोग इस समारोह में मौजूद थे। एक बैंड की प्रस्तुति की समाप्ति पर स्थानीय समय के अनुसार रात के 10 बजे पहली गोलीबारी शुरू हुई।[2] गोलीबारी स्थानीय होटल के 32वीं मंजिल से हुई। 15- 20 मिनट तक गोलीबारी चली। इसमें 59 लोगों की मौत हुई और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए।

हमलावर संपादित करें

हमलावर की पहचान 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक के रूप में हुई। स्टीफन लास वेगास से 130 किलोमीटर दूर मेसकीट नामक शहर में रहता था।[1] उसने संगीत समारोह के नजदीक एक होटल में कमरा किराये पर ले रखा था।[3] गोलीबारी करने के बाद उसने अपने को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।[4] उसके घर से 19 और होटल के कमरे से 10 रायफल समेत 23 हथियार बरामद हुए। उसके इस हमले का उद्देश्य का पता नहीं चला है और उसका कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं था[5] आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि स्टीफन ने हमले से कुछ महीनों पहले इस्लाम कबूल कर लिया था। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इसे खारिज किया है और कहा कि स्टीफन का किसी चरमपंथी गुट से अभी तक कोई सम्बद्ध नहीं पाया गया है।[6]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "अमेरिका के लास वेगास में हुई फायरिंग में 58 की मौत, 500 से अधिक घायल, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी". एनडीटीवी इंडिया. मूल से 3 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्तूबर 2017.
  2. "लास वेगास हमला: 22 हजार लोगों पर 15-20 मिनट तक बरसाई गोलियां". आज तक. मूल से 3 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्तूबर 2017.
  3. "DB EXCLUSIVE: लास वेगास अटैक में पहले लगा कि पटाखे फूटे, फिर भागे लोग". दैनिक भास्कर. अभिगमन तिथि 3 अक्तूबर 2017.
  4. "लास वेगास शूटिंग: हत्यारे का मकसद क्या था?". बीबीसी हिन्दी. मूल से 3 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्तूबर 2017.
  5. "लास वेगास हमलावर के पास था हथियारों का जखीरा". दैनिक जागरण. 4 अक्तूबर 2017. मूल से 5 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अक्तूबर 2017.
  6. "लास वेगास हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली, अब तक 59 लोगों की मौत 527 घायल". जी न्यूज़. मूल से 3 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्तूबर 2017.