2018 शीतकालीन पैरालम्पिक

2018 शीतकालीन पैरालम्पिक (हंगुल평창 동계 패럴림픽; हांजा平昌 冬季 패럴림픽; आरआर लिप्यंतरणPyeongchang Donggye Paereollimpik), जो कि आधिकारिक रूप से बारहवाँ पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, 9 से 18 मई के मध्य दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग नगर में आयोजित होंगे। यह एक अन्तर्राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन है जो कि अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा आयोजित किया जाना है। अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने इस आयोजन के लिये 15 अक्टूबर 2009 को तीन दावेदारियां प्राप्त की थी। प्योंगचांग के साथ फ्रेंच आल्प्स में स्थित एन्नेसी, फ्रांस तथा म्यूनिख, जर्मनी (1972 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का मेज़बान) ने भी इस आयोजन के लिये मेज़बानी का अपना दावा ठोका था।[3] 22 जून 2010 को यह सभी दावेदार नगर प्रतिभागी नगर के तौर पर चुन लिये गये। जीते हुए प्रतिभागी नगर की घोषणा 6 जून 2011 को 123वें आईओसी सत्र, डरबन, दक्षिण अफ्रीका में हुई।

XII शीतकालीन पैरालम्पिक खेल
2018 शीतकालीन पैरालम्पिक का आधिकारिक प्रतीक चिह्न
मेजबान शहरप्योंगचांग, दक्षिण कोरिया
सिद्धांतजूनून सम्बद्ध
कोरियाई: 하나된 열정.
भाग लेने वाले राष्ट्र42 (अनुमानित)
भाग लेने वाले एथलीट550 से अधिक [1]
आयोजन5 खेलों में 80 स्पर्धाएं [2]
उद्घाटन समारोह9 मार्च
समापन समारोह18 मार्च
पैरालम्पिक स्टेडियमप्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम
शीतकालीन:
सोची 2014 बीजिंग 2022  >
ग्रीष्मकालीन:
रियो 2016 टोक्यो 2020  >

27 अक्टूबर 2013 को 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों का नया प्रतीक चिह्न जारी हुआ जो कि 16 मार्च 2014 को सोची नगर द्वारा मेज़बान नगर को सौंपा गया।

अभिनेता ली दोंग वुक को इन खेलों के लिये सम्मानित दूत चुना गया।

मेज़बान का चुनाव संपादित करें

प्योंगचांग ने शीतकालीन खेलों व शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों के लिये अपनी लगातार तीसरी दावेदारी ठोकी, जिसमें अन्ततः उसे सफलता मिली। एन्नेसी तथा म्यूनिख ने भी अपनी दावेदारी ठोकी थी मगर वे स्थानीय लोगों का समर्थन जुटाने में असमर्थ रहे।

टिकट संपादित करें

2018 पैरालम्पिक खेलों के लिये टिकट के मूल्यों की घोषणा 8 जून 2017 को हुई तथा इनकी बिक्री 21 अगस्त 2017 से प्रारम्भ हुई।[4] खेल प्रतियोगिताओं के लिये टिकट का मूल्य 16,000 से 50,000 (लगभग $15-45) के मध्य रखा गया। वहीं उद्घाटन व समापन समारोह के लिये टिकट के मूल्य ₩10,000 से ₩140,000 (लगभग $9-125) के मध्य रखा गया।[5]

19 जनवरी 2018 तक पैरालम्पिक खेलों के आवंटित 223,353 टिकटों में लगभग 70% टिकट बिक चुके हैं।[6] [7] [8]

खेल संपादित करें

2018 शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों के अन्तर्गत 6 खेलों में प्रतियोगिताएँ होंगी, जिसमें 80 पदक दाँव पर होंगे। इन खेलों में स्नोबोर्डिंग भी जोड़ा गया है, जिसमें 10 पदक दाँव पर होंगे। 2014 में स्नोबोर्डिंग की 2 प्रतियोगिताएँ अल्पाइन स्किंग के अन्तर्गत संपन्न हुई थी।

कार्यक्रम संपादित करें

इस सारिणी में नीले खण्ड में प्रदर्शित प्रतियोगिताएँ खेल प्रतियोगिताएँ हैं। पीले खण्ड में प्रदर्शित प्रतियोगिताएँ उस खेल की पदक प्रतियोगिता है।[9]

 ●  उद्घाटन समारोह      प्रतियोगिता      प्रतियोगिता फाइनल  ●  समापन समारोह
मार्च 2018  9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 स्वर्ण
पदक
उद्घाटन समारोह
समापन समारोह
अल्पाइन स्किंग 6 6 6 3 3 3 3 30
बैथलॉन 6 6 6 18
क्रॉस-कंट्री स्किंग 2 4 6 6 2 20
आइस स्लेज हॉकी 1 1
स्नोबोर्डिंग 5 5 10
व्हीलचेयर कर्लिंग 1 1
Total 12 8 9 12 9 3 11 10 6 80

भाग लेने वाली राष्ट्र पैरालम्पिक समितियाँ संपादित करें

भाग लेने वाली राष्ट्र पैरालम्पिक समितियाँ
  • राष्ट्र प्रायोजित डोपिंग कार्यक्रम सामने आने के बाद वर्तमान में रूस अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा प्रतिबन्धित है।[21] हालाँकि, अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने यहाँ के खिलाड़ियों को तटस्थ खिलाड़ी के रूप में इन खेलों में क्वालीफाई करने का मौका दिया है। इनके 30 से 35 खिलाड़ी तटस्थ खिलाड़ियों के रूप में हिस्सा लेंगे। रूसी खिलाड़ी पैरालम्पिक ध्वज के अन्तर्गत उद्घाटन व समापन समारोह में हिस्सा लेंगे, साथ ही इनसे किसी भी संबंधित समारोह में पैरालम्पिक गान बजाय जायेगा।[22]

आयोजन स्थल संपादित करें

पर्वत समूह संपादित करें

अल्पेन्सिया संपादित करें

स्टैंड अलोन आयोजक संपादित करें

तटीय समूह संपादित करें

मार्केटिंग संपादित करें

प्रतीक चिह्न संपादित करें

2018 शीतकालीन पैरालम्पिक का प्रतीक चिह्न का अनावरण 29 अक्टूबर 2013 को कोरिया राष्ट्रीय संग्रहालय में हुआ। यह हानगुल अक्षर ch की शैली को प्रतिपादित करता है। यह प्योंगचांग का सांकेतिक नाम भी है तथा यह बर्फ के टुकड़े की तरह लगता है। पैरालम्पिक का प्रतीक चिह्न इन्हीं दो अक्षरों को एक साथ मिलकर बना है, जो समानता का प्रतीक है तथा एक भव्य आयोजन के लिये अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों व दर्शकों का स्वागत करता है।[24][25]

शुभंकर संपादित करें

एक एशियाई काला भालू बन्दाबी को इन खेलों के आधिकारिक शुभंकर बनाने की घोषणा हुई है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "About Pyeongchang 2018 Winter Games". मूल से 21 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 फरवरी 2018.
  2. [1] Archived 2018-01-23 at the वेबैक मशीन, अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी)
  3. Applicant Cities Archived 2012-02-03 at the वेबैक मशीन, अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी)
  4. "PyeongChang 2018 ticket prices announced". www.paralympic.org (अंग्रेज़ी में). मूल से 10 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-06-08.
  5. "PyeongChang 2018 Paralympic Winter Games Ticket Prices Announced". अभिगमन तिथि 2017-06-08.[मृत कड़ियाँ]
  6. "평창패럴림픽 티켓 판매율 0.2%…관심 절실" [प्योंगचांग पैरालम्पिक टिकट बिक्री दर 0.2% ... एक अति-आवश्यक चिन्ता]. योन्हापन्यूज़. अक्टूबर 27, 2017. मूल से 10 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 फ़रवरी 2018.
  7. "Pyeongchang 2018 unveil ticket design and open offline sales in bid to encourage buyers". 9 February 2018. मूल से 9 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 फरवरी 2018.
  8. "Pyeongchang 2018 Olympic ticket sales rise to 61 per cent". मूल से 9 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 फरवरी 2018.
  9. "CoSport – Paralympic Event Tickets". www.cosport.com. मूल से 9 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 फरवरी 2018.
  10. "Australia's Seven Network to show PyeongChang 2018". मूल से 20 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-01-08.
  11. "PyeongChang 2018". मूल से 28 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-01-08.
  12. Paralympic Games (2018-01-19). "@Paralympic Twitter account". Twitter. मूल से 28 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-01-19.
  13. "PyeongChang 2018: Daniel Wagner's Winter Games dream". मूल से 20 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-01-08.
  14. "Ujuja Kardo Ploomipuu teeb Eesti spordiajalugu ja võistleb PyeongChangi paraolümpial murdmaasuusatamises" [तैराक कार्डो प्लूमिपू ने रचा इतिहास, प्योंगचांग पैरालम्पिक में क्रॉस कंट्री स्किंग में लेंगे हिस्सा]. एस्टोनियाई पैरालम्पिक समिति (एस्टोनियाई में). मूल से 9 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-01-27.
  15. "PyeongChang 2018: Bochet to carry French flag". मूल से 20 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-01-08.
  16. "Germany reveal kit for PyeongChang 2018". मूल से 20 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-01-08.
  17. "British alpine skiers and snowboarders named for PyeongChang 2018". मूल से 20 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-01-08.
  18. "North Korea invited to participate in first-ever Winter Paralympic Games at Pyeongchang 2018". 9 February 2018. मूल से 9 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 February 2018.
  19. "PyeongChang 2018: Arly Velasquez ready to surprise". मूल से 20 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-01-08.
  20. "PYEONGCHANG 2018 PARA ATHLETES". मूल से 10 मार्च 2018 को पुरालेखित.
  21. "With one year until 2018 Winter Games, Russia's status murky". 2017-02-09. मूल से 28 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित.
  22. "IPC allow Russian athletes to compete as neutrals at Pyeongchang 2018 but maintain suspension". मूल से 9 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 फरवरी 2018.
  23. "Jeongseon Alpine Centre to host Para alpine skiing and snowboard in 2018". www.paralympic.org. मूल से 10 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 फरवरी 2018.
  24. "Pyeonchang 2018 unveils official Paralympic emblem". 29 अक्टूबर 2013. मूल से 10 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-02-09.
  25. "PyeongChang 2018 Launches Official Emblem". olympic.org. अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति. मूल से 18 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

पूर्वाधिकारी
सोची
शीतकालीन पैरालम्पिक
प्योंगचांग

बारहवाँ शीतकालीन पैरालम्पिक खेल (2018)
उत्तराधिकारी
बीजिंग