अजीतगढ़ (Ajeetgarh) भारत के राजस्थान राज्य के नीम का थाना में स्थित एक नगरपालिका है।[1][2]

अजीतगढ़
Ajeetgarh
{{{type}}}
अजीतगढ़ is located in राजस्थान
अजीतगढ़
अजीतगढ़
राजस्थान में स्थिति
निर्देशांक: 27°25′08″N 75°49′23″E / 27.419°N 75.823°E / 27.419; 75.823निर्देशांक: 27°25′08″N 75°49′23″E / 27.419°N 75.823°E / 27.419; 75.823
देश भारत
प्रान्तराजस्थान
ज़िलानीमकाथाना ज़िला
तहसीलश्री माधोपुर
ऊँचाई435 मी (1,427 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल15,414
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, मारवाड़ी,ढुंढाड़ी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड332701
दूरभाष कोड91-1577
वाहन पंजीकरणRJ-23
निकटतम नगरसीकर
सीकर से दूरी105 कि॰मी॰ (65 मील)
जयपुर से दूरी80 कि॰मी॰ (50 मील)
ग्रीष्मकालीन औसत तापमान46-48 °C
शीतकालीन औसत तापमान0-1 °C

जनसांख्यिकी संपादित करें

भारत की 2011 जनगणना के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 15,414 थी, जिसमें से 8,082 पुरूष और 7,332 स्त्रियाँ थीं। यहाँ का साक्षरता दर 78.77% था, जो राज्य के औसत 66.11% से अधिक था। पुरुष साक्षरता 90.11% और स्त्री साक्षरता 66.38% थी। यहाँ की कुल जनसंख्या के 13.73% लोग 6 वर्ष से कम आयु के बच्चे हैं।

अवस्थिति संपादित करें

यह ज़िला मुख्यालय, सीकर, से पूर्व दिशा में 27.419 ऊत्तर, 75.823 पूर्व निर्देशांक पर स्थित है। नगरपालिका का कुल क्षेत्रफल 787 हेक्टेयर है।

प्रमुख शिक्षण संस्थान संपादित करें

नगरपालिका की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय से कक्षा 1-12 तक बालक व बालिका सरकारी विद्यालय है। हिन्दी साहित्य, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य, अर्थव्यवस्था व व्यवसाय अध्ययन प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा नगरपालिका में संस्कृत प्रवेशिका और बालिका विद्यालय के साथ निजी विद्यालय भी हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
  2. "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990