नीमकाथाना
नीम का थाना, जिसे नीमकाथाना भी लिखा जाता है, भारत के राजस्थान राज्य के सीकर जिले की एक नगरपालिका क्षेत्र है। यह सीकर की आठ तहसिलों में से एक है।[1] नीम का थाना सीकर जिले में विधानसभा क्षेत्र है।
नीमकाथाना
Neem Ka Thana | |
---|---|
शहर | |
उपनाम: nkt | |
निर्देशांक: 27°44′17″N 75°46′59″E / 27.738°N 75.783°Eनिर्देशांक: 27°44′17″N 75°46′59″E / 27.738°N 75.783°E | |
देश | ![]() |
राज्य | राजस्थान |
जिला | सीकर ज़िला |
शासन | |
• विधायक | सुरेश मोदी |
ऊँचाई | 446 मी (1,463 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 32,580 |
भाषा | |
• आधिकारिक | हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+५:३०) |
पिन | 332713 |
दूरभाष कोड | 01574 |
वाहन पंजीकरण | RJ 23 |
भौगोलिक स्थिति
संपादित करेंनीमकाथाना उत्तरी अक्षांश 27.738 एवं पूर्वी देशान्तर 75.783 पर स्थित है। इसकी मासत से औसत ऊँचाई 480 मीटर है।
जनसांख्यिकी
संपादित करें2011 की जनगणना के अनुसार[2] नीमकाथाना की कुल जनसंख्या 410327 है। पुरूष हिस्सा 53% एवं महिलाएँ 47% हैं। नीमकाथाना की साक्षरता दर 67% है जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से कुछ अधिक है जिसमें पुरुष साक्षरता 77% एवं महिला साक्षरता 56% है। नीमकाथाना में कुल जनसंख्या का 16% लोग 6 वर्ष से कम आयु के बच्चे हैं। नीमकाथाना नगर की जनसंख्या 32,580 है।
नदियाँ
संपादित करेंसाती और सोटा नामक नदियाँ नीमकाथाना से शुरू होती हैं और कोटपुतली की तरफ बहती है।[3] कांताली नदी नीमकाथाना क्षेत्र की प्रमुख नदी है जो खंडेला की पहाड़ियो से निकल कर झुंझुनू में प्रवेश कर समाप्त हो जाती है।
इन्हें भी देखें
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ जोनाथन वेल्स, The Politically Incorrect Guide to Darwinism and Intelligent Design, पृष्ठ 119
- ↑ "भारत की जनगणना २००१: २००१ की जनगणना के आँकड़े, महानगर, नगर और ग्राम सहित (अनंतिम)". भारतीय जनगणना आयोग. अभिगमन तिथि: 2007-09-03.
- ↑ एस सी कालवार, Wastelands and Planning for Development, पृष्ठ 52