खेतड़ी

राजस्थान भारत का शहर

खेतड़ी (Khetri) या खेतड़ी नगर (Khetri Nagar) भारत के राजस्थान राज्य के नीमकाथाना जिले में स्थित एक नगर है।[1][2][3]

खेतड़ी
Khetri
{{{type}}}
खेतड़ी किला
खेतड़ी किला
खेतड़ी is located in राजस्थान
खेतड़ी
खेतड़ी
राजस्थान में स्थिति
निर्देशांक: 27°59′N 75°48′E / 27.98°N 75.80°E / 27.98; 75.80निर्देशांक: 27°59′N 75°48′E / 27.98°N 75.80°E / 27.98; 75.80
ज़िलानीमकाथाना
प्रान्तराजस्थान
देश भारत
जनसंख्या (2001)
 • कुल17,377
भाषा
 • प्रचलितमारवाड़ी, राजस्थानी, हिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड333504/333503
दुरभाष कूट0159

विवरण संपादित करें

 
खेतड़ी किला का सुंदर चित्रण

खेतड़ी नगर शेखावाटी क्षेत्र में है। वास्तव में खेतड़ी दो कस्बे हैं एक वह जिसे "खेतड़ी कस्बे" के रूप में जाना जाता है और जिसे राजा खेत सिंहजी निर्वान ने बसाया था। अन्य "खेतड़ी नगर" का कस्बा, जो खेतड़ी से लगभग 10 किमी दूर है। इसे 'ताँबा परियोजना' के रूप में जाना जाता है। खेतड़ी नगर का निर्माण भारत सरकार के एक सार्वजनिक उपक्रम हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड ने किया। यह नगर चारों तरफ से पर्वत द्वारा घिरा बहुत ही मनोरम है। यहाँ एक किला भी है। समीप में ही ताँबे की खदानें हैं जिनका मुगल काल में बड़ा महत्व था। बीच में यह खान एकदम बंद पड़ी थी। अब पुन: भारतीय ताँबा निगम की ओर से खान चालू की गई हैं और ताँबा प्राप्त किया जा रहा है।

प्रसिद्धि संपादित करें

खेतड़ी नगर की प्रसिद्धि इसकी प्रसिद्ध तांबे की खान के लिए है। इसकी एक और प्रसिद्ध कहानी विवेकानन्द को अमेरिका भेजने से सम्बंधित है तत्कालिन राजा ने इसका पूर्ण बंदोबस्त किया था।[4]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
  2. "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
  3. "Pin Code of Chirawa Town in Jhunjhunu, Rajasthan". www.mapsofindia.com. मूल से 30 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2018.
  4. "आप भी जानिए राजस्थान में कौन से हैं वे गांव जहां भरे हैं तांबे के भंडार". Patrika News (hindi में). अभिगमन तिथि 2020-10-20.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)