दुर्ग
- शत्रु से सुरक्षा के लिए बनाए जानेवाले स्थापत्य के लिए किला देखें
दुर्ग (Durg) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। दुर्ग शहर शिवनाथ नदी के पूर्वी तट पर बसा हुआ है। यह भिलाई से सटा हुआ है, जिस से दुर्ग-भिलाई वास्तव में इन जुड़वा शहरों का एक ही संयुक्त्त नगरीय क्षेत्र है। राष्ट्रीय राजमार्ग ५३ दुर्ग को कई अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ता है।[1][2]
दुर्ग Durg | |
---|---|
![]() दुर्ग शहर में राजेन्द्र पार्क | |
निर्देशांक: 21°11′N 81°17′E / 21.19°N 81.28°Eनिर्देशांक: 21°11′N 81°17′E / 21.19°N 81.28°E | |
ज़िला | दुर्ग ज़िला |
प्रान्त | छत्तीसगढ़ |
देश | ![]() |
ऊँचाई | 289 मी (948 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,68,679 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी, छत्तीसगढ़ी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 491001 |
दूरभाष कोड | 0788 |
वाहन पंजीकरण | CG-07 |
लिंगानुपात | 982 ♂/♀ |
वेबसाइट | durg |
विवरणसंपादित करें
टि्वनसिटी के तौर पर, दुर्ग-भिलाई शैक्षणिक और खेल केंद्र के रूप में न केवल प्रदेश में बल्कि देश में अपना स्थान रखता है। 2001 की जनगणना के अनुसार दुर्ग की जनसंख्या 435638 थी।[3] यह राज्य दूसरा बड़ा शहर हैं। भिलाई के विकास और बसाहट के पीछे दुर्ग का बड़ा हाथ हैं। यहाँ से राजकीय राजमार्ग 7 भी गुजरता हैं जो इसे बेमेतरा और मुंगेली से जोड़ता हैं। दुर्ग-बालोद मार्ग को हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया हैं।यहाँ का रविशंकर स्टेडियम छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा ग्राउंड हैं। यहाँ लवर जोन के रूप में। दादा-दादी नाना-नानी पार्क का निर्माण किया गया हैं। शिवनाथ नदी के तट पर नौकाविहार शुरू किया गया हैं।दुर्ग अपनी बेहतर ट्रैफिक सुविधाओं के लिए छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध हैं। दुर्ग जंक्शन एक बहुत बड़ा रेलवे जंक्शन हैं जो भारत के सभी बड़े शहरों से सीधे जुड़ा हुआ हैं।
शैक्षिक संस्थानसंपादित करें
- शासकीय विज्ञान महाविद्यालय
- बी आई टी (BIT)
- सी एस आई टी
- भारती कॉलेज का समूह
- अपोलो कॉलेज का समूह
- मैत्री कॉलेज का समूह
- छत्तीसगढ़ कॉलेज का समूह
- चन्दूलाल चन्द्राकर चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग
- शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज
- सुराना कॉलेज,दुर्ग
- शासकीय कन्या महाविद्यालय, दुर्ग
- दुर्ग विश्वविद्यालय, दुर्ग
- कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग
- पशु चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग
- विद्यापीठ कॉलेज,दुर्ग
- खालसा कॉलेज,दुर्ग
- शंकराचार्य महाविद्यालय, दुर्ग
- रुंगटा कॉलेज, दुर्ग
- देव संस्कृति महाविद्यालय, दुर्ग
- डी ए वी कॉलेज , दुर्ग
- आर्य कन्या महाविद्यालय, दुर्ग
- चंद्रा नर्सिंग कॉलेज पुष्पक नगर, भिलाई
- महिला कॉलेज सेक्टर-9, भिलाई
- दाऊ वासुदेव चंद्राकार कॉलेज, उतई
इसके अलावा दुर्ग शहर में कई निजी शैक्षणिक संस्थान हैं, जो प्रदेश में अद्रितीय हैं। यहां बहुत सारे Coaching संस्थान हैं , जहां अन्य जिलो एवम् शहरों से बच्चे पड़ने आते हैं।
इन्हें भी देखेंसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the Wayback Machine," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
- ↑ "Pratiyogita Darpan Archived 2019-07-02 at the Wayback Machine," July 2007
- ↑ "Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional)". Census Commission of India. मूल से 2004-06-16 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-01.