शिवनाथ नदी
भारत में नदी
शिवनाथ नदी (Shivnath River) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह महानदी की एक प्रमुख उपनदी है।[1][2]
शिवनाथ नदी Shivnath River | |
---|---|
| |
स्थान | |
देश |
![]() |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
नगर | दुर्ग |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | पानाबरस पहाड़ी |
• स्थान | राजनांदगाँव ज़िला, छत्तीसगढ़ |
नदीमुख | महानदी |
• स्थान |
शिवरीनारायण, जांजगीर-चाम्पा ज़िला, छत्तीसगढ़ |
लम्बाई | 383 कि॰मी॰ (238 मील) |
प्रवाह | |
• स्थान | महानदी (शिवरीनारायण के समीप) |
जलसम्भर लक्षण |
मार्ग संपादित करें
यह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के गोडरी गांव से निकलकर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के अम्बागढ़ में प्रवेश करते हुए शिवरीनारायण (जिला जांजगीर चांपा) के पास महानदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ लीलागर, मनियारी, आगर, हांप, खारून, अरपा, आमनेर, सकरी, खरखरा, तांदुला तथा जमुनिया नदी आदि हैं। इसकी कुल लम्बाई 290 किमी है। प्रसिद्ध मोंगरा बैराज परियोजना राजनांदगांव में शिवनाथ नदी पर संचालित है।
अन्य जानकारी संपादित करें
शिवनाथ नदी के कुछ भागों में सिर्फ वर्षा के समय ही नावें चलती हैं। और कहीं-कहीं कुछ भागों में जुलाई से फरवरी तक नावें चलती हैं। हाल के वर्षों में नदी में प्रदूषण बहुत बढ़ गया है।
सहायक नदियाँ संपादित करें
- बालोद में - खरखरा, तांदुला
- रायपुर में - खारुन
- बलौदाबाजार में - जमुनिया
- कवर्धा में - हॉफ, आमनेर
- मुंगेली में - मनियारी
- बिलासपुर में - अरप्पा, लीलागर
इन्हें भी देखें संपादित करें
सन्दर्भ संपादित करें
- ↑ "Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the Wayback Machine," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
- ↑ "Pratiyogita Darpan Archived 2019-07-02 at the Wayback Machine," July 2007