अमलतास

अमलतास - एक पादप

अमलतास [English : golden shower,[1] purging cassia, [2]Indian laburnum,[3] pudding-pipe tree[4]] पीले फूलो वाला एक शोभाकर वृक्ष है।

अमलतास
Cassia fistula
Golden Shower Tree in bloom
Not evaluated (IUCN 3.1)
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: Plantae
विभाग: Magnoliophyta
वर्ग: Magnoliopsida
उपवर्ग: Rosidae
अश्रेणीत: Eurosids I
गण: Fabales
कुल: Fabaceae
उपकुल: Caesalpinioideae
वंश समूह: Cassieae
उपगणजाति: Cassiinae
वंश: Cassia
जाति: C. fistula
द्विपद नाम
Cassia fistula
L.
पर्यायवाची

Many, see text

अमलतास के फूल
अमलतास के बीज

अमलतास को संस्कृत में व्याधिघात, नृप्रद्रुम, आरग्वध, कर्णिकार इत्यादि, मराठी में बहावा, कर्णिकार गुजराती में गरमाष्ठो, बँगला में सोनालू तथा लैटिन में कैसिया फ़िस्चुला कहते हैं। शब्दसागर के अनुसार हिंदी शब्द अमलतास संस्कृत अम्ल (खट्टा) से निकला है।

भारत में इसके वृक्ष प्राय: सब प्रदेशों में मिलते हैं। तने की परिधि तीन से पाँच कदम तक होती है, किंतु वृक्ष बहुत ऊँचे नहीं होते। धूपकाल (अप्रैल, मई) में पूरा पेड़ पीले फूलों के लंबे लंबे गुच्छोंसे भर जाता है। और ऐसा माना जाता है कि फूल खिलने के बाद ४५ दिन में बारिश होती हैं। इस कारण इसे गोल्डन शॉवर ट्री, और इंडियन रेन इंडिकेटर ट्री भी कहा जाता हैं। शीतकाल में इसमें लगनेवाली, हाथ सवा हाथ लंबी, बेलनाकार काले रंग की फलियाँ पकती हैं। इन फलियों के अंदर कई कक्ष होते हैं जिनमें काला, लसदार, पदार्थ भरा रहता है। वृक्ष की शाखाओं को छीलने से उनमें से भी लाल रस निकलता है जो जमकर गोंद के समान हो जाता है। फलियों से मधुर, गंधयुक्त, पीले कलझवें रंग का उड़नशील तेल मिलता है।

आयुर्वेद में बताया गया है कि इस वृक्ष के सब भाग औषधि के काम में आते हैं। कहा गया है, इसके पत्ते मल को ढीला और कफ को दूर करते हैं। फूल कफ और पित्त को नष्ट करते हैं। फली और उसमें का गूदा पित्तनिवारक, कफनाशक, विरेचक तथा वातनाशक है। फली के गूदे का आमाशय के ऊपर मृदु प्रभाव ही होता है, इसलिए दुर्बल मनुष्यों तथा गर्भवती स्त्रियों को भी विरेचक औषधि के रूप में यह दिया जा सकता है।अमलतास के फल के गूदे  का उपयोग अत्यंत लाभकारी बताया गया है। पनामा की साधारण चिकित्सा प्रणाली में मधुमेह के इलाज के लिए इसका उपयोग किया जाता है।[5]तंजानिया के मोजाबिक, ब्राज़ील और जिंबॉब्वे आदि देशों की आबादी मलेरिया और उससे संबंधित लक्षणों तथा बुखार के इलाज के लिए इस पेड़ का उपयोग करती हैं, ब्राजील में इसके जड़ का उपयोग पेड़ के कीड़ों को समाप्त करने  के लिए किया जाता है[6]

अफारा ,मुंह में पानी आना आदि लक्षणों में भी इसका उपयोग किया जाता है

चित्रदीर्घा

संपादित करें

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. साँचा:PLANTS
  2. "BSBI List 2007". Botanical Society of Britain and Ireland. मूल (xls) से 2015-01-25 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-10-17.
  3. साँचा:GRIN
  4. U. S. Department of Agriculture, William Saunders; Catalogue of Economic Plants in the Collection of the U. S. Department of Agriculture; Washington D. C.; June 5, 1891
  5. Akbar, Shahid (2020), Akbar, Shahid (संपा॰), "Cassia fistula L. (Fabaceae/Leguminosae)", Handbook of 200 Medicinal Plants: A Comprehensive Review of Their Traditional Medical Uses and Scientific Justifications (अंग्रेज़ी में), Springer International Publishing, पपृ॰ 539–549, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-030-16807-0, डीओआइ:10.1007/978-3-030-16807-0_57, अभिगमन तिथि 2025-02-26
  6. sathi, Prakriti ke (2025-02-25). "Amaltas Ki Fali -Adbhut Swasthya Labh Ab Jane" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2025-02-26.