अवन्तिपोरा
अवन्तिपोरा (Awantipora) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के अनन्तनाग ज़िले में स्थित एक नगरपंचायत है। यह ज़िले में तहसील का दर्जा रखता है।[1][2][3][4]
अवन्तिपोरा Awantipora اونتی پورہ | |
---|---|
शहर | |
अवन्ति स्वामी मन्दिर के अवशेष | |
निर्देशांक: 33°55′N 75°01′E / 33.92°N 75.02°Eनिर्देशांक: 33°55′N 75°01′E / 33.92°N 75.02°E | |
देश | ![]() |
राज्य | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | पुलवामा ज़िला |
ऊँचाई | 1582 मी (5,190 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 12,647 |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
लिंगानुपात | 1000 ♂/408 ♀ |
वेबसाइट | pulwama |
विवरणसंपादित करें
अवन्तिपोरा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (पुराना नाम राष्ट्रीय राजमार्ग 1ए) अनन्तनाग और श्रीनगर के मध्य में पड़ता है। अवन्तिपोरा का नाम राजा अवन्ति वर्मन के नाम पर पड़ा जिन्होंने यहाँ पर अवंती स्वामी मंदिर सहित कई एतेहासिक हिन्दू मन्दिर बनवाये। राजा ललितादित्य द्वारा बनवाए गये मन्दिरों के भी यहाँ अवशेष मिलते हैं। यह सभी मन्दिर भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित किये गये हैं।
जनसांख्यिकीसंपादित करें
भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यहाँ की जनगणना 12,647 है जिसमे 8,982 पुरुष तथा 3,665 महिलाएँ हैं।[5] लिंगानुपात दर केवल 408 है जो कि राज्य दर 889 से काफी कम है।[5] 0-6 वर्ष के मध्य बच्चों की जनसंख्या 1,910 है जो कि नगर की कुल आबादी का 15.10% है तथा इनके मध्य लिंगानुपात दर राज्य दर 862 की तुलना में 760 है।[5] यहाँ की साक्षरता दर 81.75% है जो कि राज्य दर 67.16% से अधिक है।[5]
धर्मसंपादित करें
यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म इस्लाम है, जो कि कुल जनसंख्या का 61.70% हैं। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू 36.48%, सिक्ख 1.45%, ईसाई 0.69%, बौद्ध 0.05% तथा जैन 0.01% हैं। 0.17% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[5]
एयर फ़ोर्स स्टेशनसंपादित करें
अवन्तिपुर एयर फ़ोर्स स्टेशन अवन्तिपोरा के निकट मंगलपोरा कस्बे में स्थित है।[6]
इन्हें भी देखेंसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "Jammu, Kashmir, Ladakh: Ringside Views," Onkar Kachru and Shyam Kaul, Atlantic Publishers, 1998, ISBN 9788185495514
- ↑ "District Census Handbook, Jammu & Kashmir Archived 12 मई 2016 at the वेबैक मशीन.," M. H. Kamili, Superintendent of Census Operations, Jammu and Kashmir, Government of India
- ↑ "Restoration of Panchayats in Jammu and Kashmir," Joya Roy (Editor), Institute of Social Sciences, New Delhi, India, 1999
- ↑ "Land Reforms in India: Computerisation of Land Records," Wajahat Habibullah and Manoj Ahuja (Editors), SAGE Publications, India, 2005, ISBN 9788132103493
- ↑ अ आ इ ई उ "Awantipora Population Census 2011 - 2019". census2011.co.in. मूल से 18 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 फ़रवरी 2019.
- ↑ "Awantipur AFS". मूल से 22 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 फ़रवरी 2019.