आसिफ बसरा

भारतीय अभिनेता

आसिफ बसरा (२७ जुलाई १९७६ - १२ नवंबर २०२०) एक भारतीय फिल्म, टेलीविजन और थियेटर अभिनेता थे। उन्हें अमेरिकन कॉमेडी फिल्म आउटसोर्स्ड[1] में अपनी भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता था।

आसिफ बसरा

आसिफ बसरा डीआईएफ़एफ़ में
जन्म 27 जुलाई 1967
अमरावती, महाराष्ट्र, भारत
मौत 12 नवम्बर 2020(2020-11-12) (उम्र 53)
धर्मशाला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, भारत
मौत की वजह फांसी लगाकर आत्महत्या
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 1998–2020

करियर संपादित करें

आसिफ बसरा ने अनुराग कश्यप की ब्लैक फ्राइडे और राहुल ढोलकिया की फिल्म परजानिया में अभिनय किया, जिसे काफी आलोचना मिली। वह माइकल ओ॰ साजलैंड के वन नाइट विद द किंग में उमर शरीफ और पीटर ओ'टोल [2] जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ दिखाई दिए। उन्होंने हिंदी फिल्म लम्हा में एक दर्जी की भूमिका निभाई; वह बॉलीवुड की २०२० की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई में शोएब (इमरान हाशमी) के पिता के रूप में किरदार निभाया था।[3]

२०२० में, वह दो वेब सीरीजों में दिखाई दिए: नवंबर में अपनी मृत्यु से पहले, पाताल लोक जो अमेज़न प्राइम और होस्टेजेस जो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की गयी।

मृत्यु संपादित करें

बसरा को १२ नवंबर २०२० को मैकलॉड गंज धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में एक निजी परिसर में लटका हुआ पाया गया। वर्तमान में, पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।[4][5][6][7]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Seitz, Matt Zoller (2007-09-28). "Outsourced - Movies - Review". The New York Times (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0362-4331. अभिगमन तिथि 2018-01-25.
  2. Profile Archived 2 मई 2008 at the वेबैक मशीन
  3. "In a first, Bollywood actor Asif Basra to star in Pahari movie". www.hindustantimes.com/ (अंग्रेज़ी में). 2015-07-02. अभिगमन तिथि 2018-01-25.
  4. "Actor Asif Basra was found dead in Himachal Pradesh, suicide suspected". हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). 12 November 2020. अभिगमन तिथि 12 November 2020.
  5. Bureau, ABP News (12 November 2020). "'Paatal Lok' Actor Asif Basra Found Hanging In Dharamshala". news.abplive.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 12 November 2020.
  6. "Bollywood actor Asif Basra dies by suicide at a private complex in Dharamshala, he was 53 - Times of India ►". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-11-12.
  7. "Asif Basra (1967-2020): Celebrities pay tribute to Paatal Lok ...actor". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2020-11-12. अभिगमन तिथि 2020-11-12.