भूमध्यरेखीय गिनी

(इक्वेटोरियल गिनी से अनुप्रेषित)

भूमध्यरेखीय गिनी, आधिकारिक तौर पर भूमध्यरेखीय गिनी गणराज्य (स्पेनिश: República de Guinea Ecuatorial, फ्रांसीसी: République de Guinée Équatoriale) मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश है। 28,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले महाद्वीपीय अफ्रीका के सबसे छोटे देशों में से एक इस देश की 2015 तक अनुमानित जनसंख्या 12 लाख से अधिक है। यह देश दो हिस्सो में बंटा है, महाद्वीपीय क्षेत्र (रियो मुनि), जिसमें कोरिस्को, ईलोबे ग्रांडे और ईलोबे चिको जैसे कई छोटे अपतटीय द्वीप आते हैं, तो दूसरी ओर द्वीपीय क्षेत्र है, जिसमें अन्नोबोन द्वीप और बायोको द्वीप (पूर्व फर्नाडो पो) शामिल हैं, जहां राजधानी मलाबो स्थित है।

República de Guinea Ecuatorial
République de Guinée équatoriale
República da Guiné Equatorial

भूमध्यरेखीय गिनी
भूमध्यवर्ती गिनी का ध्वज
ध्वज
भूमध्यवर्ती गिनी का कुल चिह्न
कुल चिह्न
ध्येय वाक्य: 
  • "Unidad, Paz, Justicia" (error: es not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help))
  • "एकता, शांति, न्याय"
राष्ट्रगान: [Caminemos pisando las sendas de nuestra inmensa felicidad] त्रुटि: {{Lang}}: पाठ में तिरछा मार्कअप है (सहायता)  (error: es not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help))
आइए हम अपने विशाल गौरव की राह पर चलें
भूमध्यवर्ती गिनी की अवस्थिति
राजधानीमालाबो (डी जुर)
ओयला (सरकार की सीट)
सबसे बड़ा शहरबाटा
आधिकारिक भाषा(एँ)स्पेनिश (आधिकारिक भाषा)
फ्रांसीसी
पुर्तगाली
सरकारप्रमुख पार्टी प्रणाली,राष्ट्रपति गणतंत्र
• राष्ट्रपति
तेओडोरो ओबियंग न्गुएमा म्बासोगो
• प्रधानमंत्री
मारीआनो राहोई
गठन
• शाही एकता
1516
•   वास्तविक
1716
•   वैधानिक
1812
क्षेत्रफल
• कुल
28,050 कि॰मी2 (10,830 वर्ग मील) 144 वां)
• जल क्षेत्र (%)
नगण्य
जनसंख्या
• 2015 आकलन
1,222,442 [1]
GDP (PPP)2016 प्राक्कलन
• कुल
$31.769 अरब[2]
• प्रति व्यक्ति
$38,699
GDP (सांकेतिक)2016 प्राक्कलन
• कुल
$11.638 अरब
• प्रति व्यक्ति
$14,176
HDI (2015)वृद्धि 0.592
मध्यम · 135 वां
मुद्रामध्य अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक (XAF)
समय मंडलUTC+1 (CET)
वाहन चलते हैंright
दूरभाष कोड+240
इंटरनेट TLD.gq

अन्नोबोन, भूमध्यरेखीय गिनी के धुर दक्षिणी में भूमध्य रेखा के ठीक दक्षिण में स्थित द्वीप है। बायोको द्वीप भूमध्यरेखीय गिनी के सबसे धुर उत्तरी द्वीप है। इस दोनों द्वीपों के बीच पूरब की ओर मुख्य भूमि क्षेत्र है। भूमध्यरेखीय गिनी के उत्तर में कैमरून, दक्षिण और पूर्व में गैबॉन और पश्चिम में गिनी की खाड़ी स्थित है। पूर्व में स्पानी गिनी उपनिवेश के नाम से विख्यात इस देश को स्वतंत्रता के बाद भूमध्य रेखा और गिनी की खाड़ी की समीपता के मद्देनजर भूमध्यरेखीय गिनी का नाम दिया गया। सेउटा और मेलिला के अलावा भूमध्यरेखीय गिनी अफ्रीका मुख्य भूमि में स्थित एक ऐसा देश है, जहां की आधिकारिक भाषा स्पेनिश है।

जनसंख्या की दृष्टि से महाद्वीपीय अफ्रीका में भूमध्यरेखीय गिनी तीसरा सबसे छोटा देश है वहीं संयुक्त राष्ट्र के महाद्वीपीय अफ्रीका सदस्यों में दूसरा सबसे छोटा सदस्य है। हाल के वर्षों में खासी पेट्रोलियम के भंडार की खोज से देश के आर्थिक और राजनीतिक स्थिति बदल रही है। 2008 की स्थिति में प्रमुख तेल निर्यातक देशों की सूची में शामिल होने की वजह से भले ही प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से 31वें स्थान पर पहुंच गया हो, लेकिन यह धन केवल कुछ लोगों के हाथों में है, जिसकी वजह से मानव विकास सूचकांक में देश 115वें स्थान पर है। इक्वेटोरियल गिनी के राष्ट्रपतियों की सूची

  1. Ehate Tomi presenta el Censo de Población de Guinea Ecuatorial Archived 2016-08-20 at the वेबैक मशीन (स्पेनिश)
  2. "World Economic Outlook Database, April 2016". IMF. Archived from the original on 10 अक्तूबर 2017. Retrieved 14 अप्रैल 2017. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)