उत्तरी भाई द्वीप
उत्तरी भाई द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग में रटलैण्ड द्वीप और छोटे अण्डमान के बीच डंकन जलसन्धि में स्थित एक छोटा-सा टापू है। यह एक निर्जन द्वीप है (यहाँ कोई नहीं रहता)। यह महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है। यह छोटे अण्डमान द्वीप से १९ किमी पूर्वोत्तर पर स्थित है।[1]
उत्तरी भाई द्वीप North Brother Island | |
---|---|
![]() उत्तरी भाई द्वीप डंकन जलसन्धि में रटलैण्ड द्वीप और छोटे अण्डमान के बीच स्थित है | |
देश | ![]() |
राज्य | अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह |
ज़िला | दक्षिण अण्डमान |
समय मण्डल | आइएसटी (यूटीसी+5:30) |
भूगोल संपादित करें
द्वीप लगभग गोल है और १.१ किमी चौड़ा है। इसके मध्य भाग में वन है और पूरी धरती समतल है। वन के इर्द-गिर्द एक रेतीला तट है और द्वीप को एक कोरल रीफ़ पूरी तरह घेरे हुए है। द्वीप के बिलकुल मध्य का भाग थोड़ा धंसा हुआ है और वर्षा के मौसम में यहाँ एक तालाब बन जाता है। १९९२-१९९३ में यहाँ एक प्रकाशस्तम्भ बनाया गया जो १७ अप्रैल १९९३ को सक्रीय हो गया। पूरा द्वीप एक प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र है।
इतिहास संपादित करें
१९वीं शताब्दी के अंत तक छोटे अण्डमान से ओन्गी लोग यहाँ समुद्री कछुए पकड़ने आया करते थे। समझा जाता है कि इसी द्वीप के मार्ग से १८९०-१९३० काल में ओन्गी समुदाय बृहत अण्डमान क्षेत्र में प्रवेश कर गया।[2]
इन्हें भी देखें संपादित करें
सन्दर्भ संपादित करें
- ↑ "Human Geography: The Land," Pradeep Sharma, Discovery Publishing House, 2007, ISBN 9788183562904
- ↑ George Weber (~2009), The Tribes Archived 2009-03-02 at the Wayback Machine. Chapter 8 in The Andamanese Archived 2012-08-05 at the Wayback Machine. Accessed on 2012-07-03.