एडिनबर्ग की अर्थव्यवस्था

एडिनबर्ग, स्काॅटलैंड की राजधानी, उसके दूसरा सबसे बड़ा नगर एवं यहाँ की अर्थव्यवस्था का बतौर बिजलीघर है। बलकी, यह पूरे युनाइटेड किंग्डम की अर्थव्यवस्था का एक बेहद महत्वपूर्ण अंश है। एडिनबर्ग हमेशा से ही ब्रिटेन के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में शुमार रहा है, एवं यहाँ की अर्थव्यवस्था, लंडन के बाहर, सबसे मज़बूत अर्थव्यवस्था है। [1]साथ ही पेशेवरों की संख्या के मामले में भी एडिनबर्ग सबसे आगे है, यहाँ की 45% आबादी के पास डिग्री-स्तर या पेशेवर-स्तर की योग्यता है।[2] सेंटर फ़ाॅर इंटरनेशनल काॅम्पेटिटिवनेस(अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी केंद्र) के आँकड़ों के अनुसार यह आर्थिक तोमर पर सबसे प्रतिस्पर्धी शहर भी है।[3] 2012-13 के फ़ाइनैन्शियल टाइम्स एफ़डीआई मैगज़ीन पुरस्कारों में इसे यूरोप का भविष्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हेतु सर्वोत्तम बड़ा शहर एवं सर्वोत्तम बड़ा शहर, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की रणनीति हेतु के नामों से नवाज़ा गया था।[4]

एडिनबर्ग के वित्तीय क्षेत्र में विभिन्न कंपनीयों के कार्यालय

आर्थिक इतिहास व संक्षेप संपादित करें

 
केंद्रीय एडिनबर्ग में बैंक ऑफ़ स्काॅटलैंड का मुख्यालय

अर्थिक रूप से एडिनबर्ग, स्काॅटलैंड एवं पूरे युनाइटेड किंग्डम के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण शहर है। यूके में, लंडन के बाद, सबसे बड़ी व आर्थिक तौर पर सबसे मज़बूत शहर है। [2] लंडन के बाद यह यूनाइटेड किंगडम का दूसरा सबसे ज़यादा यात्रा किया गया शहर है। बैंकिंग, पिछले करीब 300 वर्षों से ही, एडिनबर्ग का मुख्याधार रहा है, जब से 1695 में बैंक ऑफ़ स्काॅटलैंड की स्थापना, स्काॅटिश संसद के अधिनियम द्वारा। आज, यहाँ का मजबूत वित्तीय क्षेत्र, इसकी विशेष रूप से मजबूत बीमा सेवाओं और निवेश के क्षेत्र के साथ, स्काॅटिश विडोऽ और स्टैंडर्ड लिईफ़ जैसी एडिनबर्ग-आधारित कंपनियों पर टिकी है। यही कारण है कि एडिनबर्ग लंदन के बाद ब्रिटेन का दूसरा सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है, एवं इक्विटी संपत्ति के मामले में, यूरोप का चौथा सबसे बड़ा वत्तीय केंद्र है।[5] राॅयल बैंक ऑफ़ स्काॅटलैंड ने शहर के पश्चिम में गाॅगरबऱ्न में आपना नया वैश्विक मुख्यालय खोला है, तथा, बैंक ऑफ़ स्काॅटलैंड, सेन्स्बरीज़ बैंक, टेस्को बैंक, टीएसबी बैंक और वर्जिन मनी जैसी वैश्विक वित्तीय कंपनियों के मुख्यालय भी यहीं स्थतीनुसार हैं।[6][7][8]

 
एडिनबर्ग पार्क

ऐतिहासिक शहर होने के कारण, पर्यटन यहाँ की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण तत्व है। विश्व धरोहर स्थल होने के कारण, यहाँ अनेक पर्यटक सालभर आते रहते हैं। प्रमुख पर्यटन स्थलों में एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलस, एवं ओल्ड टाउन और न्यू टाउन के विश्व धरोहर स्थल शामिल हैं। यह, यहाँ की स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए अतिरिक्त £100 मिलियन(£10 करोड़) से अधिक अर्थ उत्पन्न करता है।[9] स्कॉटलैंड की सरकार और कानूनी प्रणाली का केंद्र होने के कारण, सार्वजनिक क्षेत्र(पब्लिक सेक्टर), एडिनबर्ग की अर्थव्यवस्था में एक केंद्रीय भूमिका निभाता है। स्कॉटिश सरकार के कई विभागों के कार्यालय शहर में हीं स्थित हैं। अन्य प्रमुख नियोक्ताओं में, एनएचएस स्कॉटलैंड और स्थानीय सरकारी प्रशासन शामिल हैं।

आर्थिक चरित्र संपादित करें

  • 2011 में एडिनबर्ग की अनुमानित जनसंख्या 4,76,600 पर थी जोकी 2001 के आँकड़े 4,48,600 से 28,000 अधिक थी।[10]
  • यहाँ, प्रति कर्मचारी, सकल मूल्य संकलीत(Gross value added) का आँकड़ा भी, युनाइटेड किंग्डम में, लंडन के बीद सबसे ज़यादा है। जोकी वर्ष 2010 की स्थतीनुसार, £57,594 के बराबर है।[11][12]
  • 2013 की पहली तिमाही में यहाँ की रोज़गार दर 73.6% थी, जोकी स्काॅटलैंड की दर, 71.8% से 1.8% अधिक थी।[13]
  • बेरोजगारी दरें यहाँ यूके के किसी भी शहर से कम है। 2012 में जाॅबसीकर अलावेंस के उपभोक्ताओं के दर से यह आँकड़ा[14]
  • £27,800 की औसत आय के साथ, यह, औसत सकल आय प्रति व्यक्ति के मामले में, पूरे यूके में लंदन के बाद]] दूसरे स्थान पर हे।[15]

मुख्य नियोक्ता संपादित करें

नीचे दी गई तालिका, कर्मचारियों की कुल संख्या के संबंध में शहर के शीर्ष नियोक्ताओं को सूचीबद्ध करता है:

शीर्ष नियोक्ता, एडिनबर्ग नगर
नियोक्ता कर्मचारियों की संख्या
एनएचएय लोथियन 19,890
सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग काउन्सिल 18,617
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय 12,227
राॅयल बैंक ऑफ़ स्काॅटलैंड ग्रूप 8,368
लाॅयड्स बैंकिंग ग्रूप (स्काॅटिश विडोज़ समेत) 7,500
स्टैंडर्ड लाइफ़ 5,259
स्काॅलैंड की सरकार 3,913
लोथियन ऐंड बाॅर्डर्स पुलीस 2,439
टेस्को (टेस्को बेंक समेत) 2,400
राॅयल मेल 2,257
[14]| स्त्रोत: एडिनबर्ग बाई नम्बर्स

यह तालिका विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यबद्ध लोगों की संख्या को दर्द करती है:

Top employment sectors, City of Edinburgh
व्यावसायिक क्षेत्र कर्मचारियों की संख्या
स्वास्थ्य और सामाजिक कार्य 45,300
थोक व्यापार, खुदरा व्यापार व मरम्मत जैसी काम 36,400
वित्तीय सेवाएँ 34,600
शिक्षा 29,200
भोजन और आतिथ्य सेवाओं 26,800
पेशेवर, वैज्ञानिक व तकनीक कार्य 27,100
प्रशासनिक व सहायक सेवाएँ 21,000
लोक प्रशासन, रक्षा और सामाजिक सुरक्षा 18,700
सूचना और संचार 12,400
भंडारण और परिवहन 10,200
कला, मनोरंजन और अन्य बहलाव 10,000
निर्माण 9,000
उत्पादन 7,300
अन्य सेवाएँ 5,500
प्राथमिक उद्योग और उपयोगिताएँ 3,200
स्थिर संपत्ति (रीयल एस्टेट) 5,200
[14]| स्त्रोत: एडिनबर्ग बाइ नम्बर्स

प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Why Invest in Edinburgh [1] Archived 2013-10-15 at the वेबैक मशीन Edinburgh City Council Capital Review
  2. "Working in Edinburgh". मूल से 24 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 March 2013.
  3. "The UK Competitive Index 2010". Centre for International Competitiveness. मूल से 14 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 May 2010.
  4. ""FDi European Cities & Regions of the Future 2013"". मूल से 24 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मार्च 2016.
  5. "Edinburgh's financial services sector". Edinburgh Brand. मूल से 16 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 May 2010.
  6. "Sainsburys-Bank-hires-500-staff-in-travel-money-push". The Telegraph. Edinburgh. 24 June 2014. मूल से 27 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 June 2014.
  7. "Tesco creates 200 banking jobs in Edinburgh". The Scotsman. Edinburgh. 2 March 2009. मूल से 15 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 February 2013.
  8. "Virgin Money provides jobs boost for city". The Scotsman. Edinburgh. 13 January 2010. मूल से 3 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 May 2010.
  9. "2004 Festival Economic Impact Study results". Edinburgh Festival Fringe. 14 October 2005. मूल से 27 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 March 2007.
  10. "Scotland's Census - 2011 Census: First Results on Population and Household Estimates for Scotland - Release 1B" [2] Archived 2013-12-03 at the वेबैक मशीन
  11. "Edinburgh by Numbers 2012/2013". Edinburgh Inspiring Capital. मूल से 13 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 January 2014.
  12. ""ONS - Regional Gross Value Added (Income Approach), December 2012"" (PDF). मूल से 16 जनवरी 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 20 मार्च 2016.
  13. ""Edinburgh Economy Watch - October 2013"" (PDF). मूल (PDF) से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मार्च 2016.
  14. ""Edinburgh by Numbers 13/14"" (PDF). मूल (PDF) से 16 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मार्च 2016.
  15. ""Scotsman 2013 - Only London beats Edinburgh on productivity in UK"". मूल से 12 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मार्च 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

साँचा:एडिनबर्ग साँचा:स्काॅटलैंड साँचा:यूनाइटेड किंग्डम की अर्थव्यवस्था