एबीसीडी 2

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

एबीसीडी 2 (अंग्रेज़ी: Any Body Can Dance 2, उच्चारण: एनी बॉडी केन डांस टू; हिंदी अनुवाद: कोई भी नाच सकता है 2) एक नृत्य पर आधारित भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन रेमो डीसूजा और निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा हैं। इसके अलावा सहायक किरदार में लॉरेन गॉटलिब, राघव जुयाल और धर्मेश येलांदे हैं। यह फिल्म 2013 में बनी फिल्म एबीसीडी का दूसरा भाग है।[1] यह फिल्म 19 जून 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।[2][3][4]

एबीसीडी 2

सिनेमाघरों के लिए प्रदर्शित छवि (पोस्टर)
निर्देशक रेमो डीसूजा
लेखक मयूर पूरी (संवाद)
तुषार हीरानंदनी (पटकथा)
निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर
अभिनेता वरुण धवन
प्रभु देवा
श्रद्धा कपूर
छायाकार विजय अरोड़ा
संपादक मनन सागर
संगीतकार सचिन-जिगर
निर्माण
कंपनियां
वाल्ट डिज़्नी पिक्चर
यूटीवी मोशन पिक्चर
वितरक वाल्ट डिज़्नी पिक्चर
यूटीवी मोशन पिक्चर
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 19 जून 2015 (2015-06-19)
लम्बाई
164 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

कहानी संपादित करें

यह कहानी विष्णु (प्रभु देवा), विनी (श्रद्धा कपूर) और सुरेश (वरुण धवन) की है जो वसई में रहते हैं और विश्व के हिप हॉप डांस चैंपियनशिप नामक नृत्य की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। सुरेश और विनी अपने नृत्य के शिक्षक विष्णु को सम्मान दिलाने के लिए इस प्रतियोगिता को जीतना चाहते हैं। इसके लिए वे सभी लास वेगस नामक शहर के लिए निकल जाते हैं और इस प्रतियोगिता में भाग लेने और जीतने तक का सफर इस फिल्म में दिखाया गया है।

कलाकार संपादित करें

प्रदर्शन संपादित करें

इस फिल्म को 19 जून 2015 को वाल्ट डिज़्नी स्टुडियोज़ मोशन पिक्चर द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।[5]

गाने संपादित करें

एबीसीडी २
फिल्म के गाने सचिन जिगर द्वारा
जारी 22 मई 2015
संगीत शैली फिल्म के गाने
लंबाई 43:33
लेबल ज़ी म्यूज़िक
सचिन जिगर कालक्रम

बदलापुर (फ़िल्म)
(2015)
एबीसीडी 2
(2015)
फ्लाइंग जट
(2016)

इस फ़िल्म के गाने सचिन-जिगर द्वारा बनाए गए हैं। इसके बोल मयूर पुरी द्वारा लिखे गए हैं।[6] इसके गाने 22 मई 2015 को प्रदर्शित हुए।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."बेज़ुबान फिर से"मयूर पुरीविशाल दादलानी, अनुष्का मंचन्दा, माधव कृष्णा4:32
2."नाच मेरी जान"रिमी निकीबेनी दयाल, शाल्मली खोलगडे, सिद्धार्थ बसरूर, रिमी निकी4:04
3."सुन साथिया"प्रिय सराइयाप्रिय सराइया, दिव्य कुमार3:37
4."वंदे मातरम"मयूर पूरीडेलर महेन्दी, तनिष्का संघवी, बादशाह, दिव्य कुमार7:14
5."चुनर"मयूर पूरीअरिजीत सिंह4:29
6."हॅप्पी बर्थ डे"डी सोल्डर, मयूर पूरीवरुण धवन, सचिन-जिगर3:05
7."हॅप्पी अवर"मयूर पूरीमीका सिंह3:44
8."इफ यू होल्ड माइ हैंड"बादशाह, रिमी निकीबेनी दयाल3:33
9."हे गुनराया"मयूर पूरीदिव्य कुमार4:52
10."टेटू"मयूर पूरीशेफाली अलवारेस4:20
कुल अवधि:43:33

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "First look of ABCD 2; Satish Tulimilli, Shraddha Kapoor to groove in Prabhu Deva's film - daily.bhaskar.com". मूल से 11 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितंबर 2014.
  2. "'ABCD 2: Varun Dhawan plays Suresh from Fictitious Dance Academy | द इंडियन एक्सप्रेस". मूल से 1 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितंबर 2014.
  3. "Shraddha Kapoor injures herself while dancing for ABCD 2 - द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया". मूल से 9 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितंबर 2014.
  4. "ABCD 2 first trailer". Cine Report. मूल से 18 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2015. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  5. Hungama, Bollywood. "ABCD - Any Body Can Dance - 2 2015 Movie News, Wallpapers, Songs & Videos - Bollywood Hungama". www.bollywoodhungama.com. मूल से 3 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-04.
  6. "ABCD 2 (2015) Bollywood Movie Songs Lyrics - Lyrics River". Lyrics River. मूल से 3 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-04.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें