कमलापुरी एक भारतीय उपनाम हैं। यह वैश्य समुदाय में आता हैं। कमलापुरी वैश्य मूलतः कमलापुर, कश्मीर के मूल निवासी है। इनके पूर्वज व्यापार हेतु नेपाल के तराई में आया करते थे। इनकी महारानी कमलावती थी राज्य धन संपदा से परिपूर्ण था, कमलापूरी वैश्य का गोत्र कश्यप है। कमलापुर नगर का वर्णन चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपनी पुस्तक में किया है किन्तु बाद में मुस्लिम आक्रमणकारियों के कारण राज्य छिन्न-भिन्न हो गया। सुरक्षा के लिए जो जहाँ व्यापार करते थे वही बस गए परिणाम स्वरूप आज उत्तर प्रदेशबिहार के जनपद बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, पटना, छपरा, पलामू में है। बाद में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, मुंबई होते हुए भारत वर्ष में फ़ैल गए और साथ ही नेपाल में काठमांडू, कृष्णानगर, बहादुरगंज, चंद्रौता, दान, बुटवल आदि स्थानों में भी बस गये। ये समुदाय कमलापुरी, गुप्ता, कमल आदि उपनाम का प्रयोग करता हैं।[1]

सन्दर्भ संपादित करें