कलराज मिश्र

भारत के हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
(कलराज मिश्रा से अनुप्रेषित)

कलराज मिश्र (जन्म: 1 जुलाई 1941) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने 2019 से 2024 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में सेवा दी। वे पूर्व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया है और उत्तर प्रदेश से लोक सभा एवं राज्य सभा दोनों में सांसद रहे हैं।

कलराज मिश्र
मिश्र 2023 में

पद बहाल
9 सितंबर 2019 – 30 जुलाई 2024
पूर्वा धिकारी कल्याण सिंह
उत्तरा धिकारी हरीभाऊ बागडे

पद बहाल
22 जुलाई 2019 – 8 सितंबर 2019
पूर्वा धिकारी आचार्य देवव्रत
उत्तरा धिकारी बण्डारू दत्तारेय

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
पद बहाल
26 मई 2014 – 2 सितंबर 2017
पूर्वा धिकारी के. एच. मुनियप्पा
उत्तरा धिकारी गिरिराज सिंह

लोकसभा सदस्य
पद बहाल
16 मई 2014 – 23 मई 2019
पूर्वा धिकारी गोरख प्रसाद जायसवाल
उत्तरा धिकारी रामापति राम त्रिपाठी
चुनाव-क्षेत्र देवरिया

पद बहाल
2012–2014
पूर्वा धिकारी विद्यासागर गुप्ता
उत्तरा धिकारी आशुतोष टंडन
चुनाव-क्षेत्र लखनऊ पूर्व

उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री
पद बहाल
21 मार्च 1997 – 17 अगस्त 2000
मुख्यमंत्री मायावती
कल्याण सिंह
रामप्रकाश गुप्ता
उत्तरा धिकारी ओम प्रकाश सिंह

पद बहाल
7 जून 2001 – 21 मार्च 2012
पूर्वा धिकारी राजनाथ सिंह
चुनाव-क्षेत्र उत्तर प्रदेश
पद बहाल
3 अप्रैल 1978 – 2 अप्रैल 1984
चुनाव-क्षेत्र उत्तर प्रदेश

पद बहाल
7 जुलाई 1986 – 7 जून 2001
चुनाव-क्षेत्र विधानसभा द्वारा निर्वाचित

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
पद बहाल
17 अगस्त 2000 – 24 जून 2002
पूर्वा धिकारी ओम प्रकाश सिंह
उत्तरा धिकारी विनय कटियार
पद बहाल
1991–1997
पूर्वा धिकारी कल्याण सिंह
उत्तरा धिकारी राजनाथ सिंह

जन्म 1 जुलाई 1941 (1941-07-01) (आयु 83)
मलिकपुर, गाजीपुर जिला,संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत
(वर्तमान उत्तर प्रदेश)
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी सत्यवती मिश्र (वि॰ 1963)
बच्चे 3
जालस्थल kalrajmishra.com

प्रारंभिक जीवन

संपादित करें

कलराज मिश्र का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर ज़िले के मलिकपुर गाँव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता रामगया मिश्र शिक्षक थे। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से एम.ए. की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 7 मई 1963 को सत्यवती मिश्र से विवाह किया। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं।[1]

राजनीतिक जीवन

संपादित करें

मिश्र 1955 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और 1963 में पूर्णकालिक प्रचारक बने। 1977 में वे जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बने और 1979 में अध्यक्ष चुने गए। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के पहले निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण, पर्यटन और चिकित्सा शिक्षा जैसे विभागों का नेतृत्व किया। 2012 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और लखनऊ पूर्व से विधायक बने। 2014 में देवरिया से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए और उन्हें मोदी सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई मंत्री) बनाया गया। [2][3][4]

राज्यपाल के रूप में

संपादित करें

15 जुलाई 2019 को उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। इसके दो माह बाद, सितंबर 2019 में उन्हें राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहाँ उन्होंने 30 जुलाई 2024 तक कार्य किया।[5]

  1. "लोकसभा जीवनी - कलराज मिश्र". लोकसभा. मूल से से 2022-05-15 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2020-02-23.
  2. "भारतीय चुनाव आयोग की अधिसूचना, नई दिल्ली" (PDF). 2014-06-30 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 2014-09-05.
  3. "भारत के केन्द्रीय मंत्रियो की सूची". मूल से से 2014-10-08 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2014-10-10.
  4. "सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्रालय". मूल से से 7 जून 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 सितंबर 2014.
  5. PTI (2019-09-01). "कलराज मिश्र बने राजस्थान के राज्यपाल". द टाइम्स ऑफ इंडिया. अभिगमन तिथि: 1 सितंबर 2019.