सोलहवीं लोक सभा

भारतीय लोकसभा

सोलहवीं लोक सभा के सदस्य 2014 के आम चुनाव के बाद चुने गए हैं जो कि 7 अप्रैल 2014 से 12 मई 2014 के मध्य 9 चरणों में संपन्न हुए थे। ये चुनाव भारतीय चुनाव आयोग द्वारा कराये गए।[1] परिणाम 16 मई 2014 को आये। भारतीय जनता पार्टी (जो कि राजग का हिस्सा है) ने 543 में 282 सीटें प्राप्त कर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के पन्द्रहवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को महज 44 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस लोक सभा का पहला सत्र 4 जून से 11 जुलाई 2014 के मध्य हुआ। सोलहवीं लोक सभा विपक्ष का नेता कोई नहीं होगा क्योंकि भारतीय संसद के नियमानुसार, इस पद को पाने के लिए किसी दल के पास कम से कम लोक सभा के कुल सदस्यों का 10% सदस्य होना आवश्यक है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पास वर्तमान में 44 सीटें हैं जबकि ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के पास 37 सीटें हैं।[2]

सोलहवीं लोकसभा का भारत के मानचित्र में रंगों के साथ वर्णन
सोलहवीं लोकसभा का भारत के मानचित्र में रंगों के साथ वर्णन
सोलहवीं लोक सभा
पंद्रहवीं लोकसभा सत्रहवीं लोक सभा
संक्षिप्त विवरण
वैधानिक निकायभारतीय संसद
क्षेत्राधिकारभारत भारत
चुनावभारतीय आम चुनाव, 2014

लोकसभा सदस्य

संपादित करें
 
१६वीं लोक सभा में सीट वितरण

वित्तीय जानकारी

संपादित करें

१६वीं लोक सभा में ५४२ सदस्यों का परिसम्पत्ति-अनुसार वितरण[6] ██ परिसम्पत्तियाँ > 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) (24.35%)██ 5 करोड़ (US$0.73 मिलियन) और 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) के मध्य परिसम्पत्तियाँ (12.92%)██ 1 करोड़ (US$1,46,000) और 5 करोड़ (US$0.73 मिलियन) के मध्य परिसम्पत्तियाँ (44.46%)██ परिसम्पत्तियाँ < 1 करोड़ (US$1,46,000) (18.27%)

विश्लेषित ५४२ सदस्यों में से, ४४३ (८२%) के पास 1 करोड़ (US$1,46,000) या अधिक की परिसम्पत्तियाँ हैं। १५वीं लोक सभा में, विश्लेषित ५२१ सदस्यों, ३०० (५८%) सदस्यों के पास 1 करोड़ (US$1,46,000) या अधिक की परिसम्पत्तियाँ थी।[6]

प्रति सदस्य औसत परिसम्पत्तियाँ 14.7 करोड़ (US$2.15 मिलियन) हैं (२००९ में, यह आंकड़ा 5.35 करोड़ (US$0.78 मिलियन)) था।

राजनीतिक दल सदस्यों की संख्या प्रति सदस्य औसत परिसम्पत्तियाँ[6]
भारतीय जनता पार्टी 273 11.5 करोड़ (US$1.68 मिलियन)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 48 13.2 करोड़ (US$1.93 मिलियन)
अन्ना द्रमुक 37 6.4 करोड़ (US$0.93 मिलियन)
अभातृकां 34 2.5 करोड़ (US$3,65,000)
अन्य 151 25.0 करोड़ (US$3.65 मिलियन)
कुल 543 14.7 करोड़ (US$2.15 मिलियन)

सदस्यों की दलवार संख्या

संपादित करें
 
सोलहवीं लोक सभा में सीटों का बटवारा
पार्टी संक्षिप्त नाम सीटें लोकसभा में नेता
भारतीय जनता पार्टी भाजपा 273 (272+1) नरेंद्र मोदी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कांग्रेस 48 मल्लिकार्जुन खड़गे[7]
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम अन्ना द्रमुक 37 पी वेणुगोपाल[8]
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस 34 सुदीप बंदोपाध्याय[9]
बीजू जनता दल बीजद 20 भर्तुहरी महताब
शिवसेना शिवसेना 18 अनंत गीते
तेलुगु देशम पार्टी तेदेपा 17 थोटा नरसिम्हन[10]
तेलंगाना राष्ट्र समिति तेरास 11 ए पी जितेंदर रेड्डी[11]
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा 9 अघोषित
वाई॰ एस॰ आर कांग्रेस पार्टी वाय॰एस॰आर कांग्रेस 8 मेकापती राजमोहन रेड्डी[12]
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा 6 तारिक अनवर
लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा 6 रामविलास पासवान[13]
समाजवादी पार्टी सपा 5 मुलायम सिंह यादव
आम आदमी पार्टी आप 4 धर्मवीर गांधी[14]
राष्ट्रीय जनता दल राजद 4 पप्पू यादव
शिरोमणि अकाली दल शिअद 4 अघोषित
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट एआइयूडीएफ 3 बदरुद्दीन अजमल
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी रालोसपा 3 उपेन्द्र कुशवाहा
निर्दलीय निर्दलीय 3 -
जनता दल (यूनाइटेड) जदयू 2 कौशलेन्द्र कुमार
जनता दल (सेक्युलर) जदसे 2 एच डी देवेगौडा
इंडियन नेशनल लोकदल इनेलो 2 चरणजीत सिंह रोड़ी
झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो 2 शिबू सोरेन
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग आईयूएमएल 2 ई अहमद
अपना दल अपना दल 2 अनुप्रिया पटेल
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा 1 सी एन जयदेवन
पट्टाली मक्कल कच्ची पीएमके 1 अंबुमणि रामदॉस
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी रिसोपा 1 एन के प्रेमचन्द्र
स्वाभिमानी पक्ष स्वाभिमानी पक्ष 1 राजू शेट्टी
नागा पीपुल्स फ्रंट एनपीऍफ़ 1 नेफियू रियो
ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस एआईएनआरसी 1 आर राधाकृष्णन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन एआईएमआईएम 1 असदुद्दीन ओवैसी
केरल कांग्रेस (मनी) केसी (एम) 1 जोस के मनी
नेशनल पीपुल्स पार्टी एनपीपी 1 पी. ए. संगमा
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट एसडीएफ 1 प्रेम दास राई
खाली 4

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "General Elections – 2014 : Schedule of Elections" (पीडीएफ). 5 मार्च 2014. Archived (PDF) from the original on 3 अप्रैल 2014. Retrieved 5 मार्च 2014.
  2. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; NDTV नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  3. "New responsibility a challenge: Mahajan". द हिन्दू. 6 June 2014. Archived from the original on 10 जून 2014. Retrieved 10 June 2014. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  4. "No Leader of the Opposition in the 16th Lok Sabha". NDTV. June 9, 2014. Archived from the original on 3 सितंबर 2014. Retrieved June 9, 2014.
  5. "Congress wrests back Ratlam in Madhya Pradesh from BJP in by-election, its tally goes up to 45 in Lok Sabha". सीएनएन-आयबीएन. 24 November 2015. Archived from the original on 28 जनवरी 2016. Retrieved 3 अप्रैल 2018.
  6. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; autogenerated1 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  7. "मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता, राहुल गांधी को नहीं मिला कांग्रेस नेता का दर्जा". एबीपी न्यूज़. 4 सितम्बर 2014. Archived from the original on 5 जून 2014. Retrieved 2 जून 2014. {{cite web}}: Check date values in: |date= (help)
  8. "जयललिता ने वेणुगोपाल को संसदीय दल का नेता नियुक्त किया". पंजाब केसरी. 4 सितम्बर 2014. Archived from the original on 7 मार्च 2016. Retrieved 18 अगस्त 2014. {{cite web}}: Check date values in: |date= (help)
  9. "Sudip Bandopadhyay to be TMC party leader in Lok Sabha". कोलकाता: ज़ी न्यूज़. 18 मई 2014. Archived from the original on 24 मई 2014. Retrieved 31 मई 2014. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  10. "Satyanarayana Chowdary named TDP Parliamentary Party leader". द इकनोमिक टाइम्स. 4 जून 2014. Archived from the original on 26 जुलाई 2014. Retrieved 11 जून 2014.
  11. "Jitender Reddy to lead TRS MPs in LS". हैदराबाद: द हिन्दू. 3 जून 2014. Archived from the original on 30 नवंबर 2017. Retrieved 11 जून 2014. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  12. "వైఎస్ఆర్ సిపి పార్లమెంటరీ పార్టీ నేతగా మేకపాటి". Archived from the original on 31 मई 2014. Retrieved 31 मई 2014.
  13. "Ram Vilas Paswan elected LJP parliamentary party leader". द इकनोमिक टाइम्स. 19 मई 2014. Archived from the original on 17 दिसंबर 2014. Retrieved 17 जून 2014. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  14. "Patiala MP Dharamvir Gandhi is Aam Aadmi Party leader in Lok Sabha". न्यूज़टैग. 8 जून 2014. Retrieved 17 जून 2014.[मृत कड़ियाँ]