समाजवादी पार्टी
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (मार्च 2018) स्रोत खोजें: "समाजवादी पार्टी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
समाजवादी पार्टी भारत का एक प्रमुख राजनैतिक दल है। यह भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। यह ४ अक्टूबर १९९२ को स्थापित किया गया था। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्तमान में इस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
समाजवादी पार्टी | |
---|---|
दल अध्यक्ष | अखिलेश यादव |
महासचिव | राम गोपाल यादव |
नेता लोकसभा | डिंपल यादव |
नेता राज्यसभा | राम गोपाल यादव |
गठन | ४ अक्टूबर १९९२ |
मुख्यालय |
18 कोपरनिकस लेन, नई दिल्ली 19,विक्रमादित्य मार्ग,लखनऊ |
गठबंधन | सपा+ |
लोकसभा मे सीटों की संख्या |
5 / 545 |
राज्यसभा मे सीटों की संख्या |
13 / 245 |
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या |
55 / 100 111 / 403 2 / 288 1 / 230 |
विचारधारा | समाजवाद |
युवा शाखा | समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी |
जालस्थल | समाजवादी पार्टी |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |
मतदाता रिकॉर्डसंपादित करें
समाजवादी पार्टी मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। वर्तमान समय में इसके समर्थन में बड़े पैमाने पर श्री राधे कृष्णा के पुजारी व कट्टर मेहनती व जुझारु लोग एक पिछड़ी जातियाँ हैं। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा और देश के अन्य राज्यो के विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। हालांकि इसकी सफलता मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में ही है। २००३ में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ७ सीटें प्राप्त हुई। यह राज्य में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। 16वीं लोकसभा में, इसकि वर्तमान में 5 सदस्य है। २००५ में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बंगारप्पा समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा से इस्तीफा दे दिया। वह सफलतापूर्वक समाजवादी के टिकट पर अपने लोकसभा सीट, शिमोगा, से विजयी हुए। 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा को केवल ९६ सीटें मिली, जबकि २००२ में १४६ सीटें जीती थी। परिणामस्वरूप, मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपने प्रतिद्वंद्वी मायावती, बसपा (जो २०७ सीटों के बहुमत जीता) नेता, मुख्यमंत्री के रूप में में शपथ ग्रहण के साथ ही इस्तीफा देना पडा। २०१२ के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा को २२४ सीटै मिली इसके राष्टीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी को पूरा उत्तर प्रदेश के लोग इनको प्यार से भईया जी कहते हैं!
यहा के लोग इनको छोटे नेता जी कह कर पुकारते हैं
राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में स्थितिसंपादित करें
समाजवादी पार्टी राममनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह के आदर्शो में चलने में विश्वास रखती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेता मुलायम सिंह भारत सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं और राष्ट्रीय राजनीति के सबसे बड़े समाजवादी नेता है जिनका सम्मान सभी अन्य पार्टी के नेता करते हैं। समाजवादी पार्टी संसद में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में एक राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच एक समान दूरी बनाए रखने की कोशिश करता है। तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के लिए समाजवादी पार्टी की कोशिश जारी है।
समाजवादी पार्टी की विचारधारा समाजवादी है। समाजवादी पार्टी की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक है।
प्रमुख नेतृत्वसंपादित करें
- राष्ट्रीय अध्यक्ष- अखिलेश यादव
- राष्ट्रीय महासचिव- रामगोपाल यादव
राज्यसभासंपादित करें
क्रम | सांसद | नियुक्ति तिथि | निवृत्ति तिथि | टीप |
---|---|---|---|---|
१ | राम गोपाल यादव | २६ नवंबर २०१४ | २५ नवंबर २०२६ | निरंतर द्वितीय कार्यकाल |
२ | जया बच्चन | ३ अप्रैल २०१२ | २ अप्रैल २०२४ | निरंतर द्वितीय कार्यकाल |
३ | रेवती रमण सिंह | ५ जुलाई २०१६ | ४ जुलाई २०२२ | |
४ | विशम्भर प्रसाद निषाद | ५ जुलाई २०१६ | ४ जुलाई २०२२ | |
५ | सुखराम सिंह यादव | ५ जुलाई २०१६ | ४ जुलाई २०२२ | |
६ | रवि प्रकाश वर्मा | २६ नवंबर २०१४ | २५ नवंबर २०२० | |
७ | चंद्रपाल सिंह यादव | २६ नवंबर २०१४ | २५ नवंबर २०२० | |
८ | जावेद अली खान | २६ नवंबर २०१४ | २५ नवंबर २०२० |
सत्रहवीं लोकसभासंपादित करें
क्रम | राज्य | निर्वाचन क्षेत्र | निर्वाचित सांसद |
---|---|---|---|
१ | उत्तर प्रदेश | मैनपुरी | मुलायम सिंह यादव |
२ | आज़मगढ़ | अखिलेश यादव | |
३ | मुरादाबाद | डॉ.एस.टी.हसन | |
४ | रामपुर | मोहम्मद आज़म ख़ान | |
५ | संभल | डॉ.शफ़ीकुर रहमान बर्क़ |
राज्य और राष्ट्रीय चुनाव परिणामसंपादित करें
आम चुनाव, २००९ में समाजवादी पार्टी २३ सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थी। जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने २०६ सीटें और भारतीय जनता पार्टी ११६ सीटें जीती। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव विधान मंडल दल के नेता चुने गये तथा उन्हांने 1५ मार्च २०१२ केा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वर्तमान में समाजवादी पार्टी के उत्तरप्रदेश में 111, एवं महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश व गुजरात में 2-1-1विधायक हैं।
मुख्यमंत्रियों की सूचीसंपादित करें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीसंपादित करें
क्र. | नाम निर्वाचन क्षेत्र |
कार्यकाल[1][2] | अवधि | Party[a] | विधानसभा[3] (Election) |
संदर्भ | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | मुलायम सिंह यादव जसवंतनगर |
४ दिसंबर १९९३ | ३ जून १९९५ | 1 वर्ष, 181 दिन | समाजवादी पार्टी | बारहवीं विधानसभा (1993–95) (1993 election) |
[4] | |
(1) | मुलायम सिंह यादव गुन्नौर |
२९ अगस्त २००३ | १३ मई २००७ | 3 वर्ष, 257 दिन | समाजवादी पार्टी | Fourteenth Assembly (2002–07) (2002 election) |
[4] | |
2 | अखिलेश यादव MLC |
15 March 2012 | 19 March 2017 | 5 वर्ष, 4 दिन | समाजवादी पार्टी | Sixteenth Assembly (2012–17) (2012 election) |
[5] |
- ↑ This column only names the chief minister's party. The state government he heads may be a complex coalition of several parties and independents; these are not listed here.
केन्द्रीय मंत्रीसंपादित करें
- मुलायम सिंह यादव केंद्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार
- बेनी प्रसाद वर्मा केंद्रीय दूर संचार मंत्री भारत सरकार
- जनेश्वर मिश्र केंद्रीय जल संसाधन और रेल मंत्री भारत सरकार
- सलीम इक़बाल शेरवानी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार
- बलराम सिंह यादव पूर्व सांसद मैनपुरी,केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री भारत सरकार
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ Chief Ministers. Uttar Pradesh Legislative Assembly. Retrieved on 27 July 2013.
- ↑ President's rule. Uttar Pradesh Legislative Assembly. Retrieved on 27 July 2013.
- ↑ Date of Constitution & Dissolution of Uttar Pradesh Vidhan Sabha Archived 12 अगस्त 2013 at the Wayback Machine. Uttar Pradesh Legislative Assembly. Retrieved on 27 July 2013.
- ↑ अ आ "Statistical Report on General Election, 2002, to the Legislative Assembly of Uttar Pradesh Archived 2018-07-13 at the Wayback Machine" [pdf]. Election Commission of India. Retrieved on 28 July 2013.
- ↑ "Statistical Report on General Election, 2012, to the Legislative Assembly of Uttar Pradesh Archived 2013-05-08 at the Wayback Machine" [pdf]. Election Commission of India. Retrieved on 28 July 2013.