पप्पू यादव

भारतीय राजनीतिज्ञ

राजेश रंजन (जन्म 24 दिसंबर 1969), जिन्हें 'पप्पू यादव' के नाम से जाना जाता है, एक राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 1991,1996,1999,2004 और 2014 में बिहार के कई निर्वाचन क्षेत्रों से निर्दलीय, सपा, लोक जनता पार्टी, राजद Archived 2021-05-16 at the वेबैक मशीन उम्मीदवार के रूप में लोकसभा (भारत की संसद का निचला सदन) का चुनाव जीता। पप्पू यादव 2015 में 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन[1] करने वाले' सांसदों में से एक बने वर्तमान में श्री पप्पू यादव जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे एक भारतीय (बिहारी) राजनीतिज्ञ तथा भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद थे पप्पू यादव ने 2014 के आम चुनावों में शरद यादव को हराया था।[2] उनकी पत्नी रंजीत रंजन सुपौल से सांसद थीं, लेकिन 2019 के आम चुनाव में जद(यू) से हार गईं,[3] और वो अब एक कांग्रेस नेत्री हैं। उनके बेटे सार्थक रंजन एक क्रिकेटर हैं[4] और दिल्ली टीम के लिए खेलते हैं। 2015 के बिहार चुनावों में उन्होंने अपनी जन अधिकार पार्टी बनाई और 40 सीटों पर चुनाव लड़ा। हालांकि, पार्टी कोई प्रभाव डालने में विफल रही और मुश्किल से 2 प्रतिशत वोट हासिल कर सकी।[5] महामारी और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपने धर्मार्थ कार्यों के लिए जाना जाता है। पप्पू यादव बिहार के बाहुबली नेता होने के साथ ही गरीबों के मसीहा के रूप में भी जाने जाते हैं।

राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव

16 मई 2014 से 23 मई 2019
कार्यकाल
2014 से 2019
पूर्वा धिकारी शरद यादव
उत्तरा धिकारी दिनेश चन्द्र यादव
चुनाव-क्षेत्र मधेपुरा

जन्म 24 दिसम्बर 1967 ( उम्र 53)
खुर्दा कुमारखंड (मधेपुरा)
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)
जीवन संगी रंजित रंजन (पत्नी)
बच्चे सार्थक रंजन (पुत्र) प्राकृति रंजन (पुत्री)
धर्म हिन्दू

राजनीतिक विवाद संपादित करें

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने 7 मई को ट्विटर के जरिये एक वीडियो पोस्ट जारी कर सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी पर कोरोना महामारी के दरमियान अपनी सरकारी निधि से ख़रीदे गए एम्बुलेंस का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया था।[6] इस विवाद की चर्चा बिहार ही नहीं वल्कि पुरे देश में जोड़ पकड़ी हुई हैं।[7]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Khusru, Amir (2018-04-01). "बिहार: सांसद पप्पू यादव को मिला बेस्ट सांसद का अवार्ड". Hindi Siasat Archive (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-06-12.
  2. PatnaMay 22, Giridhar Jha; May 7, 2014UPDATED:; Ist, 2015 16:04. "Pappu Yadav and his wife Ranjeet only couple in Lok Sabha". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-06-12.सीएस1 रखरखाव: फालतू चिह्न (link)
  3. Standard, Business. "Supaul Lok Sabha Election Results 2019: Supaul Election Result 2019 | Supaul Winning MP & Party | Supaul Lok Sabha Seat". www.business-standard.com. अभिगमन तिथि 2021-06-12.
  4. "मम्मी-पापा से बिल्कुल अलग है इस लड़के की कहानी, राजनीति नहीं क्रिकेट की दुनिया में करना चाहता है करिश्मा". Asianet News Network Pvt Ltd. अभिगमन तिथि 2021-06-12.
  5. Tewary, Amarnath (2015-11-09). "Owaisi, Pappu Yadav fail to make impact". The Hindu (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2021-06-12.
  6. https://www.thelallantop.com/news/bihar-leader-pappu-yadav-raised-questions-over-ambulance-parked-in-bjp-leader-rajiv-pratap-rudy-office-amid-pandemic/
  7. https://www.aajtak.in/crime/news/story/rajiv-pratap-rudy-pappu-yadav-case-most-of-the-ambulances-not-available-on-the-spot-1254320-2021-05-13

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें