क़ज़ाख़स्तान के प्रांत

क़ज़ाख़स्तान चौदह प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें क़ज़ाख़स्तान में 'ओब्लिसी' (облысы, oblysy) बुलाया जाता है। इन प्रान्तों को आगे ज़िलों में बांटा जाता है जिन्हें कज़ाख़ भाषा में औदन (аудан, audan) और रूसी भाषा में रायोन (район, rayon) कहतें है। इन १४ प्रान्तों के अलावा ३ शहरों को भी प्रशासनिक विभागों का दर्जा मिला हुआ है।[1]

क़ज़ाख़स्तान के प्रांत

प्रांत और राजधानियाँ संपादित करें

क़ज़ाख़स्तान के 'ओब्लिस्तर' (ओब्लिसी का बहुवचन) और उनकी राजधानियाँ इस प्रकार हैं -

प्रांत कज़ाख़ नाम दर्जा राजधानी क्षेत्रफल (किमी) जनसंख्या (सन् २००९)
अकमोला प्रांत Ақмола облысы प्रान्त कोकशेताऊ १,२१,४०० ८,२९,०००
अकतोबे प्रांत Ақтөбе облысы प्रान्त अकतोबे ३,००,६०० ६,६१,०००
अलमाती Алматы қаласы शहर अलमाती ३२४.८ १२,२६,३००
अलमाती प्रांत Алматы облысы प्रान्त तालदीकोरग़ान २,२४,००० ८,६०,०००
नूर-सुल्तान Нұр-Сұлтан қаласы शहर नूर-सुल्तान ७१०.२ ६,००,२००
अतिर​ऊ प्रांत Атырау облысы प्रान्त अतिर​ऊ १,१८,६०० ३,८०,०००
बायकोनूर Байқоңыр қаласы शहर बायकोनूर ५७ ७०,०००
पूर्व क़ाज़ाक़स्तान प्रांत Шығыс Қазақстан облысы प्रान्त ओसकेमेन २,८३,३०० ८,९७,०००
काराग़ान्दी प्रांत Қарағанды облысы प्रान्त काराग़ान्दा ४,२८,००० १२,८७,०००
कोस्तानय​ प्रांत Қостанай облысы प्रान्त कोस्तानय​ १,९६,००० ९,७५,०००
किज़िलओरदा प्रांत Қызылорда облысы प्रान्त किज़िलओरदा २,२६,००० ५,९०,०००
मान्गीस्त​ऊ प्रांत Маңғыстау облысы प्रान्त अकतऊ १,६५,६०० ३,१६,८४७
उत्तर क़ाज़ाक़स्तान प्रांत Солтүстік Қазақстан облысы प्रान्त पेत्रोपाव्ल १,२३,२०० ५,८६,०००
पाव्लोदार प्रांत Павлодар облысы प्रान्त पाव्लोदार १,२४,८०० ८,५१,०००
दक्षिण क़ाज़ाक़स्तान प्रांत Оңтүстік Қазақстан облысы प्रान्त शिमकेंत १,१८,६०० १६,४४,०००
पश्चिम क़ाज़ाक़स्तान प्रांत Батыс Қазақстан облысы प्रान्त ओराल १,५१,३०० ५,९९,०००
झ़ामबिल​ प्रांत Жамбыл облысы प्रान्त तराज़ १,४४,००० ९,६२,०००

ध्यान दें कि 'झ़ामबिल' में बिंदु-वाले 'झ़' का उच्चारण बिना बिन्दु वाले 'झ' से काफ़ी भिन्न है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी के 'टेलिविझ़न' शब्द के 'झ़' से मिलता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Kazakhstan in Pictures, Bella Waters, Twenty-First Century Books, 2007, ISBN 978-0-8225-6588-8, ... For purposes of local government, Kazakhstan is divided into fourteen provinces and three cities ...