काठमांडू कनेक्शन एक भारतीय हिंदी भाषा की वेब सिरीज़ है जो सचिन पाठक द्वारा निर्देशित की गई है। इसमें अमित सियाल, अक्ष परदासनी और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिका में हैं।[2][3] इस शो का पहला सीज़न जो रिलीज़ हुआ था वह १९९३ मुंबई बम विस्फोट की घटनाओं से प्रेरित था और दूसरे संस्करण में दिसंबर 1999 के कुख्यात आईसी इण्डियन एयरलाइंस फ्लाइट ८१४ के अपहरण मामले की घटनाओं को दर्शाया गया है। काठमांडू कनेक्शन सीज़न 1 का प्रीमियर 23 अप्रैल 2021 को सोनी लिव पर जारी हुआ था।[4] इसके अलावा सीज़न 2 का टीज़र 13 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था, और शो का प्रीमियर 23 दिसंबर 2022 को होगा।[5]

काठमांडू कनेक्शन
शैली
  • क्राइम
    थ्रिलर
लेखकसिद्धार्थ मिश्रा
निर्देशकसचिन पाठक [1]
अभिनीत
संगीतकारस्नेहा खानवलकर
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिंदी
सीजन कि संख्या2
एपिसोड कि संख्या12
उत्पादन
निर्माताअजय जी राय
संपादकनिखिल परिहार
निर्माता कंपनीजार पिक्चर्स
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसोनी लिव
प्रकाशित23 अप्रैल 2021 (2021-04-23) –
वर्तमान

कथानक संपादित करें

सीजन 1 संपादित करें

सीजन 1 में काठमांडू कनेक्शन की कहानी १९९३ मुंबई बम विस्फोट की जांच से शुरू होती है। जांच अधिकारी की रहस्यमय हत्या, एक होटल व्यवसायी का अपहरण और एक पत्रकार का पीछा करना, इन तीन अलग-अलग मामलों का संबंध नेपाल की राजधानी काठमांडू से जुड़ा है जिसके जाँच के लिए नये नये सुराग उजागर किये जा रहे हैं।[6]

सीजन 2 संपादित करें

सीजन 2 के कहानी काठमांडू से उड़ान भरते ही इण्डियन एयरलाइंस फ्लाइट ८१४ के कुख्यात अपहरण से शुरू होती है। जांच होने पर एक बड़ी अंतर्राष्ट्रीय साजिश का पता चलता है। खतरे की आशंका पर नियंत्रण पाने के लिए जांच एजेंसियां तैनात हैं। दूसरी तरफ, इस घटना का खूंखार अपराधी भागकर साजिश के मास्टरमाइंड से हाथ मिला लेता है। इन सब भयानक घटनाओं के संबंध का पता काठमांडू से लगाया जाता है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Scroll Staff. "'कनेक्शन' ट्रेलर: वेब सिरीज मुंबई 1993 में हुए बम विस्फोटों को फिर से दिखाती है". Scroll.in. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2021.
  2. केशरी, श्वेता (14 मार्च 2021). "SonyLiv ने काठमांडू कनेक्शन का टीज़र जारी किया". इंडिया टुडे (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-04-02.
  3. आयंगर, श्रीमन (2 अप्रैल 2021). "काठमांडू कनेक्शन ट्रेलर: तीन मामलों का रहस्यमयी पता नेपाल के पहाड़ों तक जाता है". सिनेस्तान. मूल से 22 जून 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-04-02.
  4. "अप्रैल 2021 में स्ट्रीमिंग: अजीब दास्तान, द बिग बुल, जोजी और भी". द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). 2 अप्रैल 2021. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2021.
  5. "काठमांडू कनेक्शन सीजन 2: यहां बताया गया है कि कब और कहां देखना है". द इकॉनोमिक टाइम्स. अभिगमन तिथि 24 दिसम्बर 2022.
  6. "'काठमांडू कनेक्शन' ट्रेलर वीडियो:जाकिर हुसैन, गोपाल दत्त और आकांक्षा पांडे अभिनीत 'काठमांडू कनेक्शन' आधिकारिक ट्रेलर वीडियो". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2021.