कादर ख़ान

भारतीय अभिनेता, कहानी और संवाद लेखक (1937-2018)

क़ादर ख़ान (22 अक्तूबर 1937- 31 दिसम्बर 2018) एक हिन्दी फ़िल्म हास्य अभिनेता होने के साथ साथ एक फ़िल्म निर्देशक भी थे।[1] उन्होंने अबतक 300 से अधिक फ़िल्मो में काम किया है। उनकी पहली फ़िल्म दाग (1973) थी जिसमे उन्होंने अभियोगपक्ष के वकील की भूमिका निभाई थी।[3] उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इस्माइल यूसुफ कॉलेज से पूरी की। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में भी कार्य किया। कादर खान की मृत्यु कनाडा में 31 दिसम्बर 2018 को शाम करीब 6 बजे हुई। इन्हें कनाडा के मिसीसॉगा शहर के कब्रिस्तान मेें ही दफनाया गया।

क़ादर ख़ान

2012 में खान
जन्म 22 अक्टूबर 1937 (1937-10-22) (आयु 87)[1]
काबुल, अफगानिस्तान[1]
मौत 31 दिसम्बर 2018(2018-12-31) (उम्र 81 वर्ष)
टोरंटो, कनाडा
जाति पश्तून
नागरिकता कैनेडियन
शिक्षा की जगह इस्माइल युसूफ कॉलेज
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 1970-To 2018
धर्म इस्लाम[2]
जीवनसाथी अज़रा खान
बच्चे सरफ़राज़ खान

फिल्मी सफर

संपादित करें

कादर खान के फ़िल्मी जीवन की शुरुआत तब हुई एक बार वे अपने कॉलेज में किसी भूमिका को निभाया तो वहां उपस्थित लोगो ने उनकी काफ़ी प्रशंसा की। जब अभिनेता दिलीप कुमार को ये पता चला तो उन्होंने खान को बुलाया और उन्हें रोल देखने कि इच्छा ज़ाहिर की तो खान ने अच्छे से तैयार कर उनके लिए प्रदर्शित किया। दिलीप कुमार उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने खान को सगीना महतो और बैराग फ़िल्मो में काम दे दिया।

पुरस्कार व नामांकन

संपादित करें

अपने कला और आवाज से प्रभावित कर देने वाले खान ने कई पुरस्कार भी प्राप्त किए है।

  • 2013 - साहित्य शिरोमणि पुरस्कार (हिन्दी फ़िल्म जगत और सिनेमा में योगदान के लिए)
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
श्रेणी फ़िल्म वर्ष स्थिति
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन मेरी आवाज़ सुनो 1982 जीत
सर्वश्रेष्ठ हस्य अभिनेता बाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी 1991 जीत
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन अंगार 1993 जीत
सर्वश्रेष्ठ हस्य अभिनेता हिम्मतवाला 1984 नामित
आज का दौर 1986 नामित
सिक्का 1990 नामित
हम 1992 नामित
आँखें 1994 नामित
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी 1995 नामित
कुली नं॰ 1 1996 नामित
साजन चले ससुराल 1997 नामित
दूल्हे राजा 1997 नामित

प्रमुख फिल्में

संपादित करें
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
1973
1977 मुक्ति हुसैन संवाद भी
1997 मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी

कादर ख़ान जीवन के अंतिम दिनों में सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी नामक बीमारी से जूझ रहे थे, जो कि एक लाइलाज बीमारी है।[4][5] साँस लेने में तकलीफ़ के कारण उन्हें 28 दिसंबर 2018 को कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ वे अपने बेटे-बहू के पास इलाज कराने के लिये लिये आये थे।[5] 31 दिसंबर 2018 (पूर्वी समय मंडल के अनुसार) उनके पुत्र सरफराज खान ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की।[6][7][8] उनका अंतिम संस्कार कनाडा के मिसिसागुआ स्थित मेअडोवले कब्रिस्तान में हुआ।[9]

  1. "कादर ख़ानः काबुल से शुरू सफ़र, कनाडा में हुआ पूरा". Archived from the original on 3 जनवरी 2019. Retrieved 1 जनवरी 2019.
  2. Wahab, Siraj (30 September 2014). "Kader Khan in Makkah for Haj". Arab News. Archived from the original on 2 अक्तूबर 2014. Retrieved 3 October 2014. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  3. "An interview with Kader Khan in Pune". February 2007. Archived from the original on 23 नवंबर 2011. Retrieved 2014-10-01. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  4. "Knee surgery gone wrong: Veteran actor Kader Khan rushed to Canada for treatment". dnaindia.com. Archived from the original on 6 March 2017. Retrieved 1 January 2019.
  5. "Bollywood veteran actor Kader Khan hospitalized, put on BiPAP ventilator". Dunyanews. Archived from the original on 28 दिसंबर 2018. Retrieved 30 December 2018. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  6. "Actor Kader Khan passes away". 1 January 2019. Archived from the original on 1 जनवरी 2019. Retrieved 1 January 2019.
  7. "Veteran actor Kader Khan passes away at 81, confirms family". 1 January 2019. Archived from the original on 1 जनवरी 2019. Retrieved 1 January 2019.
  8. "Veteran actor-writer Kader Khan passes away at 81". 1 January 2019. Archived from the original on 1 जनवरी 2019. Retrieved 1 January 2019.
  9. kader khan buried