कीर्ति आजाद

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

कीर्तिवर्धन भागवत झा आज़ाद pronunciation सहायता·सूचना (जन्म 2 जनवरी 1959, पूर्णिया, बिहार, भारत) एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने 7 टेस्ट मैच और 25 वनडे खेले हैं। श्री आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के पुत्र हैं। वह एक आक्रामक दाएँ हाथ के बल्लेबाज और एक ऑफ स्पिनर हैं। श्री झा 1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वे वर्तमान में लोक सभा के सदस्य हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में दरभंगा, बिहार से जीत दर्ज की।

कीर्ति आज़ाद

पद बहाल
2014–2019
उत्तरा धिकारी गोपाल जी ठाकुर
चुनाव-क्षेत्र दरभंगा, बिहार

जन्म 2 जनवरी 1959 (1959-01-02) (आयु 65)
पूर्णिया,बिहार
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (फरवरी 2019 से)
भारतीय जनता पार्टी
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
क्रिकेट की जानकारी
बल्लेबाजी की शैली दायां हाथ
गेंदबाजी की शैली दायें हाथ के ऑफ़ब्रेक
भूमिका Bowler
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण (कैप 150)21 फ़रवरी 1981 बनाम न्यूज़ीलैण्ड
अंतिम टेस्ट12 नवम्बर 1983 बनाम वेस्टइंडीज़
वनडे पदार्पण (कैप 29)6 दिसम्बर 1980 बनाम ऑस्ट्रेलिया
अंतिम एक दिवसीय18 अप्रैल 1986 बनाम पाकिस्तान
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
1976-1994 दिल्ली
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता टेस्ट एकदिवसीय प्रथम एलाइट
मैच 7 25 142 72
रन बनाये 135 269 6,634 1521
औसत बल्लेबाजी 11.25 14.15 39.48 27.16
शतक/अर्धशतक 0/0 -/- 20/27 0/8
उच्च स्कोर 24 39* 215 94
गेंद किया 750 390 15420 2086
विकेट 3 7 234 50
औसत गेंदबाजी 124.33 39.00 30.72 27.48
एक पारी में ५ विकेट - - 5 -
मैच में १० विकेट - - - -
श्रेष्ठ गेंदबाजी 2/84 2/48 7/63 3/16
कैच/स्टम्प 3/- 7/- 95/- 22/-
स्रोत : ईएसपीएन क्रिकइन्फो, 19 अगस्त 2014
धर्म हिन्दू धर्म

राजनीति संपादित करें

वे अपने पिता भागवत झा आजाद, पूर्व मुख्य मंत्री बिहार[1] का अनुसरण कर राजनीति में आये और भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दरभंगा, बिहार से संसद के लिये चुने गये। पूर्व में वह दिल्ली के गोल मार्केट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे। [2] उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव दरभंगा से जीता[3]। उन्हें 23 जुलाई 2015 को केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के ऊपर दिल्ली के क्रिकेट संस्थान, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के लिये खुले तौर पर निशाना लगाने के कारण भारतीय जनता पार्टी से निलंबित कर दिया गया[4]। 1993 कीर्ति आजाद ने दिल्ली विधान सभा चुनाव जीता और विधायक बन गए। उन्होंने 1998 तक इस पद की सेवा की।

References संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अक्तूबर 2016.
  2. "A veteran-newcomer fight at Gole Market". द हिन्दू. मूल से 4 सितंबर 2005 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 March 2011.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 14 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अक्तूबर 2016.
  4. "Kirti Azad Suspended By BJP For Publicly Targeting Finance Minister Arun Jaitley". NDTV. मूल से 24 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 December 2015.