कुणाल रॉय कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता और निर्देशक, और अपनी फिल्मों देली बेली (2011),[1] नौटंकी साला! (2013) और द फाइनल एक्सिट (2017) के लिये जाने जाते है।

कुणाल रॉय कपूर
जन्म 12 अक्टुबर ,1979
मुंबई, भारत
पेशा अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
संबंधी सिद्धार्थ रॉय कपूर, आदित्य रॉय कपूर (भाई)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

करियर संपादित करें

कपूर ने अपने अभिनय की शुरूआत, भारतीय धारावाहिक जस्ट मोहब्बत (2001) से की, जोकि सोनी टीवी पर प्रसारित होता था[2] इसके बाद वह 2007 की फ़िल्म, लाइन्स ऑफ़ पंजाब प्रसेंट्स में एक अतिथि भूमिका में शबाना आज़मी और इशिता शर्मा के साथ दिखाई दिये। आगे उन्हें पंगा ना लो में भी देखा गया।

वह एक निर्देशक भी है। 2006 में उन्होंने एक हास्य नाटक "प्रेसिडेंट इस कमिंग" निर्देशित किया था।[3] इसका बाद में रूपांतरित कर इसी विषय पर फिल्म भी बनाया था (2009) जिसमें कोंकणा सेन शर्मा और शहनाज पटेल, ने अभिनय किया था। इसके लिये उन्हें मिश्रित समीक्षा[4] मिली थी, और फ़िल्म सफल रही थी।[उद्धरण चाहिए]

कपूर ने ब्रिटिश-भारतीय हास्य श्रृंखला "मुंबई कॉलिंग" (2009) के छह एपिसोड में एक कॉल सेंटर ऑपरेटर के रूप में अभिनय करते दिखाई दिए। इसके बाद वे इमरान खान और वीर दास के साथ आमिर खान प्रोडक्शंस देली बेली (2011) में दिखाई दिए हैं।[5] इसके बाद, उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ नौटंकी साला (2013) में अभिनय किया और ये जवानी है दीवानी (2013) फ़िल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और उनके छोटे भाई आदित्य रॉय कपूर के साथ एक छोटी भूमिका में दिखाई दिये। इसके बाद उन्होंने प्रभु देव निर्देशित एक्शन जैकसन में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम के साथ दिखाई दिये और फ़िल्म गोलू और पप्पू में वीर दास और करिश्मा तन्ना के साथ मुख्य भूमिका में नजर आये। २०१६ में वे फ़िल्म अजहर (2016) में दिखाई दिये, जहां उन्होंने रेड्डी वकील (अजहरुद्दीन के वकील) की भूमिका निभाई थी। उनकी आखिरी प्रदर्शित फ़िल्म द फाइनल एग्जिट (2017) थी। 2018 में, उन्होंने "गोइंग वायरल" नामक आठ एपिसोड की वेब श्रृंखला में अभिनय किया, जो अमेज़ॅन प्राइम पर प्रसारित हुआ।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

कुणाल के पिता पंजाबी और माँ यहूदी थी।[6] कुणाल ने 2005 में बचपन की दोस्त शायोनिती साल्वी से शादी की है, और उनके दो बच्चों है।[7]

फिल्मोग्राफी संपादित करें

निर्देशक संपादित करें

वर्ष शीर्षक
टिप्पणी
2009 द प्रेसिडेंट इस कमिंग मोक्युमेंट्री फ़िल्म

अभिनेता संपादित करें

वर्ष फ़िल्म भूमिका निर्देशक टिप्पणी
2007 पंगा ना लो भूरा राजन कोठारी
लोइन्स ऑफ़ पंजाब प्रसेंट्स मि. व्हाइट मनीष आचार्या भारतीय-अमेरिकी अंग्रेजी भाषा फिल्म
2008 रे(वेल्युशन) फ़िरोज के पिता मुश्तफा ज़ावेरी
2011 डेली बैली नितिन बैरी
अभिनव देव
2013 नौटंकी साला! मंदार लेले रोहन सिप्पी
ये जवानी है दिवानी तरन अयान मुखर्जी
2014 गोलू और पप्पू गोलु कबीर सदानंद
एक्शन जैकसन मूसा प्रभु देवा
2016 अजहर रेड्डी वकील टोनी डिसूजा
2017 द फाइनल एक्सिट फोटोग्राफर धवनिल मेहता
2018 कालाकांडी अक्षत वर्मा
लव पर स्क्वायर फुट सैमुअल मेसकिटा आनंद तिवारी
3 देव महेश अंकुश भट्ट

टीवी धारावाहिक संपादित करें

वर्ष शीर्षक भूमिका टिप्पणी
1998-2000 जस्ट मोहब्बत संजय उर्फ संजू
2007 मुंबई कॉलिंग कॉल सेन्टर ऑपरेटर 6 एपिसोड 2008 में
2017 गोइंग वायरल @गौरव 8 एपिसोड

संदर्भ संपादित करें

  1. The good buddy: Kunal Roy Kapur plays role of a 'messy' boy in 'Delhi Belly' Archived 2011-08-10 at the वेबैक मशीन, India Today, २० जून २०११.
  2. "'Direction comes first'". Hindustan Times. 14 July 2011. मूल से 15 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2018.
  3. "Director's cut – Kunaal Roy Kapur". The Hindu. 31 Jul 2008. मूल से 10 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2018.
  4. Kazmi, Nikhat (8 January 2009). "The President Is Coming: Review". Time of India. मूल से 22 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2018.
  5. The good buddy: Kunal Roy Kapur plays role of a 'messy' boy in 'Delhi Belly' Archived 2011-08-10 at the वेबैक मशीन, India Today, 20 June 2011.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 7 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2018.
  7. "'Strange things are possible in Mumbai'". Tehelka Magazine. 6 Aug 2011. मूल से 24 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2018.

बाहरी कड़ियां संपादित करें