नौटंकी साला!

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

नौटंकी साला! रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित,[1] आयुष्मान खुराना और कुनाल रॉय कपूर द्वारा पूजा साल्वी, एवलिन शर्मा और गायलिन मेंडोंसा के साथ अभिनीत रोमांटिक, हास्य फ़िल्म है।[2][3] इसकी कहानी 2003 की फ़्रांसीसी फ़िल्म अप्रेस वू पर आधारित है।[4]

नौटंकी साला!
निर्देशक रोहन सिप्पी
लेखक बेनोइट ग्राफीन (कहानी)
पियरे सल्वाडोरी (कहानी)
रोहन सिप्पी (मूल पटकथा)
निपुन धर्माधिकारी
चारुदत्त आचार्या (संवाद)
निर्माता भूषण कुमार
कृष्ण कुमार
रमेश सिप्पी
रूपा डी चौधरी
अभिनेता आयुष्मान खुराना
पूजा साल्वी
कुनाल रॉय कपूर
एवलिन शर्मा
गायलिन मेंडोंसा
छायाकार मनोज लोबो
संपादक आरिफ शेख
संगीतकार फ़लक शब्बीर
मिकी मैकक्लियरि
रशिद खान
आयुष्मान खुराना
रोचक कोहली
आनंद-मिलिंद
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
निर्माण
कंपनी
वितरक आर एस एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • अप्रैल 12, 2013 (2013-04-12)
देश भारत
भाषा हिन्दी

यह फ़िल्म आर एस एंटरटेनमेंट के सयोग से सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बैनर तले रमेश सिप्पी, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार & रूपा डी चौधरी द्वारा निर्मित है।[5][6] नौटंकी साला! का प्रथम दृश्य 2 अक्टूबर 2012 को जारी किया गया।[7][8] आयुष्मान खुरान ने नौटंकी साला! गाना गाया है।[9]

अभिषेक बच्चन ने अपने निर्देशक दोस्त रोहन सिप्पी के लिए फ़िल्म में केमियो का अभिनय किया है।[10] भूषण कुमार ने 12 अप्रैल 2013 नौटंकी साला! के लिए निर्धारित की। वो इसके लिए आठ सप्ताह का लम्बा प्रचार चाहते थे।[11] नौटंकी साला! का प्रथम प्रोमो स्पेशल २६ के साथ जोड़कर जारी किया गया।[12]

पटकथा संपादित करें

राम परमार (आयुष्मान खुराना) की जो 'रावण लीला' नाम के नाटक में रावण का किरदार निभाता है। इस नाटक का निर्देशक भी वो स्वयं ही है। राम, मंदार लेले (कुनाल रॉय कपूर) की जान बचाता है जो इसलिए खुदखुशी करना चाहता है क्योंकि वो खुद को किसी लायक नहीं समझता। राम, मंदार को अपने घर ले आता है। इस घर में राम की गर्लफ्रेंड चित्रा पहले से ही रहती है। अपने नाटक 'रावण लीला' में राम, मंदार को भगवान राम का किरदार निभाने के लिए देता है। वो सोचता है कि ऐसा करने से मंदार अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पा लेगा। लेकिन इस नाटक का जो निर्माता है चंद्रा (संजीव भट्ट) उसे इस बात से आपत्ति होती है कि क्यों मंदार को राम की भूमिका दी गई है। चंद्रा को इस बात इसलिए भी परेशानी है क्योंकि मंदार को अभिनय बिलकुल नहीं आता। राम न सिर्फ मंदार का खोया हुआ आत्मविश्वास लौटाने की कोशिश करता है बल्कि ये भी कोशिश करता है कि किसी तरह वो मंदार को उसके खोए हुए प्यार नंदिनी पटेल (पूजा साल्वी) से मिला दे. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब राम को खुद नंदिनी से प्यार हो जाता है। इस प्रकार कहानी आगे बढ़ती है।

कलाकार संपादित करें

संगीत सूची संपादित करें

क्र॰शीर्षकसंगीतकारगायकअवधि
1."मेरा मन कहने लगा"फ़लक शब्बीरफलक3:46
2."साडी गली आजा"आयुष्मान खुराना, रोचक कोहलीआयुष्मान खुराना, नीती मोहन4:14
3."धक धक"आनंद-मिलिंदसबा आज़ाद, गीत सागर, ब्रुनो केरवालो, संतोष सावंत3:39
4."तु ही तु"मिकी मैकक्लियरिआयुष्मान खुराना3:59
5."ड्रामेबाज़"मिकी मैकक्लियरिगीत सागर3:24
6."सपना मेरा टूटा"रशिद खानराहत फ़तेह अली खान5:52
7."दिल की तो लग गयी"मिकी मैकक्लियरिसबा आज़ाद4:11
8."सो गया ये जहाँ"लक्ष्मीकांत-प्यारेलालनितिन मुकेश3:46
9."मेरा मन कहने लगा (पुनः)"फ़लक शब्बीरफ़लक शब्बीर4:20
10."साडी गली आजा (Unplugged)"आयुष्मान खुरानाआयुष्मान खुराना3:22
11."मेरा मन कहने लगा (महिला)"फलकतुलसी कुमार4:24
12."साडी गली आजा (रिमिक्स)"आयुष्मान खुराना, रोचक कोहलीआयुष्मान खुराना, नीति मोहन3:26
13."मेरा मन कहने लगा (रिमिक्स)"फ़लक शब्बीरफ़लक शब्बीर4:39
कुल अवधि:50:28

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Produced (13 जुलाई 2012). "Bhushan Kumar to co-produce Rohan Sippy's next". Screen India.[मृत कड़ियाँ]
  2. Shah, Kunal (20 जुलाई 2012). "Dream debut for Pooja Salvi". Mid-day. मूल से 23 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अप्रैल 2013.
  3. "Who will audiences prefer: Pooja Salvi or Evelyn Sharma : EYECATCHERS - इंडिया टुडे". Indiatoday.intoday.in. 2012-07-27. मूल से 21 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-07-14.
  4. "Nautanki Saala Official Theatrical Trailer". T Series. 2013-02-06. मूल से 8 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-06-18.
  5. "'Nautanki Saala' makers to wait and watch". Mid-day.com. 2012-11-06. मूल से 15 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-04-18.
  6. "Ayushmann plays 'Raavan' in 'Nautanki Saala' - Yahoo! Movies India". In.movies.yahoo.com. 2012-11-20. मूल से 1 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2013.
  7. Koimoi.com Team. "Nautanki Saala Releases February 8th, 2013". Koimoi.com. मूल से 6 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2013.
  8. "First Look: Rohan Sippy, Bhushan Kumar's 'Nautanki Saala'". Ibnlive.in.com. मूल से 16 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2013.
  9. "Ayushmann to sing for Rohan Sippy's 'Nautanki Saala!'". Indian Express. 2012-08-17. मूल से 12 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2013.
  10. Abhishek (29 जून 2012). "'Abhishek is my lucky charm'". Mid Day.
  11. "Ayushmann Khurrana's second film Nautanki Saala to clash with IPL again | NDTV Movies.com". Movies.ndtv.com. 2012-12-23. मूल से 27 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2013.
  12. "First Look of Nautanki Saala with Special 26 | Bollywood News | Hindi Movies News | News". BollywoodHungama.com. 2013-02-04. मूल से 6 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें