कोलम्बस-पूर्व युग उत्तर, मध्यदक्षिण अमेरिका के उन सभी ऐतिहासिक दौरों को कहते हैं जो इन क्षेत्रों में यूरोपी प्रभाव पड़ने से पहले गुज़रे।[1] यह युग इन महाद्वीपों में पाषाण युग में मनुष्यों के सर्वप्रथम दाख़िल होने से लेकर आधुनिक युग की शुरुआत में यूरोपी उपनिवेशों की स्थापना तक विस्तृत था।[2] तब यहाँ पर अमेरिका के मूल आदिवासी लोग ही रहा करते थे। कुछ क्षेत्रों में यह क़बीलाई ख़ानाबदोश जीवनियाँ व्यतीत करते थे लेकिन अन्य जगहों पर इनके आज़तेक साम्राज्य और इन्का साम्राज्य जैसे विस्तृत और समृद्ध राज्य भी पनपे थे। सन् १४९२ में क्रिस्टोफ़र कोलम्बस की खोजयात्रा के बाद अमेरिकी महाद्वीपों पर यूरोप का ज़बरदस्त प्रभाव पड़ा जिसमें अधिकतर क्षेत्रों पर यूरोपीय सामाजिक, धार्मिकि, राजनैतिक और सैनिक क़ब्ज़ा हो गया और कई स्थानों पर तो मूल आदिवासी समुदाय हमेशा के लिये विलुप्त हो गए और वहाँ यूरोपीय मूल के लोग बसने लगे।[3]

संयुक्त राज्य अमेरिका के आर्कन्सॉ राज्य में एक ध्वस्त मूल अमेरिकी गाँव का सन् १५३९ ई काल का काल्पनिक चित्रण

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें