गंगाधर नेहरू (1827 – 4 फरवरी 1861) वह 1857 के भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान दिल्ली के कोतवाल (मुख्य पुलिस अधिकारी) थे। वे स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस नेता मोतीलाल नेहरू के पिता और स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू के दादा थे।[1]

जीवन परिचय संपादित करें

1827 ई. में जन्मे गंगाधर नेहरू 1857 ई. से कुछ समय पहले दिल्ली के कोतवाल नियुक्त हुए थे। वे दिल्ली के अन्तिम कोतवाल थे।[2] 1857 के विद्रोह के बाद अँग्रेज पुलिस ने दिल्ली नगर को कब्जे में करके कत्लेआम आरम्भ किया तो वे अपनी पत्नी जियोरानी देवी और चार सन्तानों के साथ आगरा चले गये। इसके चार वर्षों बाद आगरा में ही 4 फरवरी 1861 ई॰ में उनकी मृत्यु हुई।[3]

पारिवारिक जीवन संपादित करें

उनके तीन पुत्र थे। सबसे बड़े बंशीधर नेहरू भारत में विक्टोरिया का शासन स्थापित होने के बाद तत्कालीन न्याय विभाग में काम करने लगे एवं निरन्तर भारत के विभिन्न स्थानों पर नियुक्त हुए। इसी कारण वे परिवार से थोड़ा दूर रहे। उनसे छोटे नन्दलाल नेहरू थे जो लगभग दस वर्ष तक राजस्थान की एक रियासत खेतड़ी के दीवान रहे, बाद में उन्होंने आगरा लौटकर कानून की शिक्षा प्राप्त की और फिर वहीं वकालत करने लगे। उनकी गणना आगरा के सफल वकीलों में की जाती थी। बाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय बन जाने के कारण उन्हें मुकदमों के सिलसिले में अपना अधिकांश समय वहीं बिताना पड़ता था इसलिए वे अपने परिवार को लेकर स्थायी रूप से इलाहाबाद आ गये और वहीं रहने लगे। वे इलाहाबाद व कानपुर दोनों जगह वकालत करते थे।[3] तीसरे पुत्र मोतीलाल नेहरू थे। उन पर अपने बड़े भाई नन्दलाल नेहरू का गहरा प्रभाव पड़ा था।[4] नन्दलाल नेहरू की गणना कानपुर के अच्छे वकीलों में की जाती थी इसलिए मोतीलाल नेहरू ने अपनी वकालत उनके सहायक के रूप में कानपुर में ही आरम्भ की।[4] मोतीलाल बाद में प्रसिद्ध वकील बने। उनके पुत्र और गंगाधर के पौत्र जवाहर लाल भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री बने।

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "The Founder of the Nehru Dynasty". http://www.navhindtimes.in. 23 अप्रैल 2012. मूल से 25 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अक्तूबर 2013. |newspaper= में बाहरी कड़ी (मदद)
  2. History Archived 2013-10-26 at the वेबैक मशीन Delhi Police.
  3. Pandit Motilal Nehru ProfileCongress Sandesh. Archived 2009-12-27 at the वेबैक मशीन
  4. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; नेहरू नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।