गुंजन पंत एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी एवं भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी हुई हैं।[1] गुंजन पंत का परिवार उत्तराखंड के शहर नैनीताल से संबन्ध रखता है लेकिन उनका जन्म भोपाल, मध्य प्रदेश में 5 जनवरी 1989 को हुआ था। गुंजन ने अभिनय के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में टी.वी. धारावाहिक 'जिन्दगी एक सफर' से की। जबकि फिल्मों में उनके अभिनय का सफर भोजपुरी फिल्म 'करनी के फल आज ना तो कल' से शुरू हुआ।[2]

गुंजन पंत
जन्म 5 जनवरी 1989 (1989-01-05) (आयु 35)
नैनीताल, उत्तराखंड, भारत
आवास मुंबई
पेशा
कार्यकाल 2004–वर्तमान
माता-पिता स्वर्गीय कैलाश चंद्र पंत और मंजू पंत
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

जीवन परिचय संपादित करें

गुंजन पंत का जन्म भोपाल में 5 जनवरी 1989 को हुआ था। गुंजन की शिक्षा दीक्षा भोपाल में हुई जहां बरकतुल्ला विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक किया। गुंजन एक डॉक्टर के रूप में कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था जिसके चलते वो ग्लैमर की दुनिया में आ गईं। साल 2004 में दूरदर्शन के एक शो के सिलसिले में गुंजन का मुंबई आना हुआ जहां उनके एक परिचित ने उन्हें वीनस म्यूजिक के दफ्तर से संपर्क करने के लिए कहा। जहां एक ऑडीशन के बाद गुंजन को एक म्यूजिक एलबम में काम करने के लिए चुन लिया गया।[3] यहीं से गुंजन के अभिनय की शुरुआत हुई। इसके तुरंत बाद उसी साल उन्हें टीवी धारावाहिक 'जिंदगी एक सफर' में काम मिला। इस धारावाहिक की शूटिंग को दौरान ही गुंजन को फिल्म का ऑफर मिला लेकिन तब गुंजन को ये नहीं पता था कि ये फिल्म भोजपुरी भाषा में बनेगी। गुंजन को उस समय भोजपुरी भाषा का ज्ञान नहीं था लेकिन बहुत कम समय में गुंजन ने इस भाषा पर अपनी महारत हासिल कर ली। आज की तारीख में गुंजन पंत भोजपुरी सिनेमा में एक जाना पहचाना नाम है।[4]

फिल्में संपादित करें

साल फ़िल्म भूमिका भाषा नोट्स
2008 करनी के फल आज ना तो कल भोजपुरी
2008 हमार मदर इंडिया भोजपुरी
2010 नथूनिया पे गोली मारे मुख्य भूमिका भोजपुरी
2010 मार देब गोली केहू ना बोली मुख्य भूमिका भोजपुरी
2010 चंदू की चमेली मुख्य भूमिका भोजपुरी
2013 लक्ष्मण रेखा मुख्य भूमिका भोजपुरी
2015 सुहाग मुख्य भूमिका भोजपुरी
2015 नहले पे दहला मुख्य भूमिका भोजपुरी
2015 कोठा जहां प्यार बिकेला मुख्य भूमिका भोजपुरी
2017 बैरी बइल सजनवा हमार मुख्य भूमिका भोजपुरी
2018 यादव पान भंडार मुख्य भूमिका भोजपुरी
2018 ये इश्क बड़ा बेदर्दी मुख्य भूमिका भोजपुरी
2019 हमरा के तोहरा प्यार भइल बा मुख्य भूमिका भोजपुरी
2019 ओम हर हर महादेव भोजपुरी
2021 कवन कसूर संध्या भोजपुरी

सम्मान एवं पुरस्कार संपादित करें

  1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अवार्ड
  2. मितवा थिएटर अवार्ड

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "भोजपुरी ऐक्ट्रेस गुंजन पंत: खूबसूरती और मासूमियत के लिए एक पता, यकीन ना हो तो देखिए तस्वीरें". अभिगमन तिथि 27 दिसंबर 2021.
  2. "Gunjan Pant Biography, Movies". अभिगमन तिथि 27 दिसंबर 2021.
  3. "कभी भोजपुरी का नाम तक नहीं सुना था, डॉक्टर बनने का सपना छोड़ गुंजन पंत ऐसे बनीं भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस". अभिगमन तिथि 27 दिसंबर 2021.
  4. "Gunjan Pant bestowed with Dr Rajendra Prasad Award". अभिगमन तिथि 27 दिसंबर 2021.