गैम्बलर (1971 फ़िल्म)
गैम्बलर 1971 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण अमरजीत ने किया है और इसमें देव आनन्द और शत्रुघ्न सिन्हा हैं।[1]
गैम्बलर | |
---|---|
![]() गैम्बलर का पोस्टर | |
निर्देशक | अमरजीत |
लेखक | कौशल भारती |
निर्माता | अमरजीत |
अभिनेता |
देव आनन्द, शत्रुघ्न सिन्हा, ज़हीदा |
प्रदर्शन तिथि |
1971 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
संक्षेप
संपादित करेंराजा (देव आनन्द) को बहुत कम उम्र में उसकी माँ द्वारा त्याग दिया गया था। उसे मास्टर (जीवन), आपराधिक डॉन और ताश के पत्ते का जुआरी पालता है। वह चाहता है कि राजा उसके साथ कमीशन के आधार पर काम करना जारी रखे। राजा वह सब सीखता है जो ताश खेलने के बारे में सीखा जा सकता है और मास्टर के साथ काम करना छोड़ देता है, और अपने आपका का काम शुरू करता है।
इसमें वह काफी हद तक सफल होता है, और जल्द ही अमीर हो जाता है। उसे सुंदर चन्द्रा गंगारामा से प्यार हो जाता है, और वह उससे शादी करना चाहता है। लेकिन उसके पिता चाहते हैं कि वह यू. के. राम मेहता से शादी करे। इससे पहले कि राजा इस गठबंधन के खिलाफ कुछ कर या कह सके, उस पर मास्टर की हत्या का आरोप लग जाता है। राजा का जीवन अदालत में खुलता है जहां उसे अपने अतीत और अपने माता-पिता के बारे में पता चलता है।
मुख्य कलाकार
संपादित करें- देव आनन्द — राजा
- ज़हीदा — चन्द्रा गंगारामा
- किशोर साहू — सरकारी वादी वकील
- शत्रुघ्न सिन्हा — बाँके बिहारी
- सुधीर — राम मेहता
- ज़हीरा — जूली
- जीवन — मास्टर
- मनोरमा — राम की
- तबस्सुम — चन्द्रा की सहेली
- मुमताज़ बेग़म — सीता देवी
- इफ़्तेख़ार — पुलिस कमिश्नर
- सचिन — जॉर्जी
- जगदीश राज — इंस्पेक्टर
- डी के सप्रू — गंगाराम
संगीत
संपादित करेंसभी गीत नीरज[2] द्वारा लिखित; सारा संगीत एस॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है" | किशोर कुमार, लता मंगेशकर | 4:20 |
2. | "मेरा मन तेरा प्यासा" | मोहम्मद रफी | 4:10 |
3. | "कैसा है मेरा दिल तू खिलाड़ी" | किशोर कुमार | 3:32 |
4. | "दिल आज शायर है" | किशोर कुमार | 3:28 |
5. | "अपने होंठों की बंसी" | लता मंगेशकर, किशोर कुमार | 3:49 |
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "शत्रुघ्न सिन्हा ने पकड़ लिया था देव आनंद का कॉलर, डायरेक्टर ने बुरी तरह लगाई थी फटकार". जनसत्ता. 6 जनवरी 2018. Retrieved 17 मार्च 2019.
- ↑ "कवि गोपालदास नीरज का 93 वर्ष की उम्र में निधन, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस". दैनिक भास्कर. 19 जुलाई 2018. Archived from the original on 20 जुलाई 2018. Retrieved 17 मार्च 2019.