गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

राष्ट्रीय राजनीतिक दल

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी या गोगपा भारत का एक पंजीकृत राजनैतिक दल है, जोकि वर्तमान में तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में है। इस दल का गठन दिवंगत श्री हीरा सिंह मरकाम के द्वारा किया गया था।[1][2] यह मुख्य रूप से आदिवासी समाज और उसकी राजनीति के लिए काम करता है।[3][4][5]

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
संक्षेपाक्षर गोंगपा
गठन 13 जनवरी 1991 (33 वर्ष पूर्व) (1991-01-13)
मुख्यालय तिवार्ता गाँव, तह. कटघोरा, कोरबा जिला, छत्तीसगढ़
लोकसभा मे सीटों की संख्या 0
राज्यसभा मे सीटों की संख्या 0
रंग   पीला
Election symbol
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव

इतिहास संपादित करें

गोगपा का गठन 1991 में गोंड समाज के अधिकारों के लिए, और मध्य भारत में गोंडवाना के एक अलग गोंडवाना राज्य की स्थापना के लिए गोंडवाना रत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी के द्वारा किया गया था।

चुनावों में संपादित करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2002 में गोगपा के आठ उम्मीदवार थे, जिन्होंने एक साथ 11,262 मत हासिल किए थे।

2003 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव[6] में गोगपा ने 61 उम्मीदवारों को उतारा था, जिन्हें एक साथ 512102 वोट मिले थे। और तीन उम्मीदवार चुने गए।

2003 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में गोगपा ने 41 उम्मीदवार खड़े किये थे, लेकिन कोई भी निर्वाचित नहीं हुआ था। कुल मिलाकर पार्टी को 156916 मत मिले थे।

2004 के लोकसभा चुनावों में पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से उम्मीदवारों को खड़ा किया था।[7][8][9]

हाल ही हुए परिवर्तनें संपादित करें

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया था।[10]

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "गोंगपा प्रमुख हीरा सिंह मरकाम ने कहा अगर गठबंधन हुआ तो कांग्रेस से ही". Dainik Bhaskar. 2018-08-14. अभिगमन तिथि 2020-08-09.
  2. "Hira Singh Markam Gondwana Congress Party Candidate 2018 विधानसभा चुनाव परिणाम Pali-tanakhar". Amar Ujala. अभिगमन तिथि 2020-08-09.
  3. "मध्यप्रदेश: कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों के बीच गोंगपा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा, बसपा का रुख साफ नहीं". Dainik Bhaskar. 2018-09-06. अभिगमन तिथि 2020-08-09.
  4. "Gondwana Gantantra Party Hindi News, Gondwana Gantantra Party Samachar, Gondwana Gantantra Party ख़बर, Breaking News on Patrika". Patrika News (hindi में). अभिगमन तिथि 2020-08-09.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  5. "Will contest Chhattisgarh, MP polls with Samajwadi Party; tie-up with Congress unlikely: Gondwana party chief". hindustantimes.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-08-09.
  6. "Gondwana Gantantra Party: Latest News & Videos, Photos about Gondwana Gantantra Party | The Economic Times". The Economic Times. अभिगमन तिथि 2020-08-09.
  7. "छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि 2020-08-09.
  8. "Gondwana gantantra party ggp | Latest News on Gondwana-gantantra-party-ggp | Breaking Stories and Opinion Articles". Firstpost. अभिगमन तिथि 2020-08-09.
  9. "गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सभी 11 सीट पर उतारेगी प्रत्याशी". Nai Dunia. 2019-03-19. अभिगमन तिथि 2020-08-09.
  10. "SP, Gondwana Gantantra Party Join Hands in MP to Put Congress-led Mahagatbandhan in Further Trouble". News18. अभिगमन तिथि 2018-10-22.