गोडसे वर्ष 2022 की तेलुगु भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में सत्यदेव और ऐश्वर्या लक्ष्मी (उनकी पहली तेलुगु फिल्म में) हैं।[1] यह फिल्म 2018 की कोरियाई फिल्म द नेगोशिएशन की रीमेक है।[2] गोडसे को 17 जून 2022 को जारी किया गया था।[3] इस फिल्म के डिजिटल अधिकार नेटफ्लिक्स के पास हैं।

कहानी संपादित करें

वैशाली एक गर्भवती बंधक को बचाने में विफल रहती है। 2 लुटेरों में से 1 मारा जाता है और दूसरा गर्भवती महिला का गला काटकर भाग जाता है। 63 दिन बाद, वैशाली को नाथूराम गोडसे नाम के एक रहस्यमय व्यक्ति से बातचीत करने का काम सौंपा जाता है। उसने कई बड़े व्यापारियों और एसपी समीर का अपहरण कर लिया है। वैशाली गोडसे से बातचीत करती है, जबकि पुलिस गुप्त रूप से उसके अड्डे को घेर लेती है।

गोडसे वैशाली से औद्योगिक मंत्री फणी कुमार को लाने के लिए कहता है। मंत्री बताता है कि उन्होंने कई शेल कम्पनियाँ बनाके कई लोगों का पैसा लूटा है। इससे गोडसे क्रोधित हो जाता है और समीर की हत्या कर देता है। बाद में वैशाली को पता चलता है कि गोडसे वास्तव में लंदन स्थित एक व्यवसायी है जिसका नाम विश्वनाथ रामचंद्र है। बाद में वैशाली से गोडसे सांसद अजय सारथी को फोन करने के लिए कहता है। गोडसे बताता है कि अजय ने अपनी गर्भवती पत्नी का क़त्ल करवाया था। वह उस गुंडे को भी ले आता है जिसने उसकी की हत्या की थी।

मुख्य कलाकार संपादित करें

  • सत्यदेव — विश्वनाथ रामचंद्र उर्फ नाथूराम गोडसे
  • ऐश्वर्या लक्ष्मी — वैशाली
  • ब्रह्माजी — विशेष अधिकारी
  • तनिकेला भरानी — सेवानिवृत्त न्यायाधीश
  • नागेंद्र बाबू — राज्यपाल

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Satyadev in the Telugu film 'Godse'". द हिन्दू. 4 जनवरी 2021. अभिगमन तिथि 12 फरवरी 2021.
  2. Chowdhary, Y. Sunita (2022-06-17). "'Godse' movie review: This Satya Dev starrer has an intriguing premise, but fails to engage". द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2022-06-21.
  3. "Satyadev's Godse gets a new release date". 123Telugu. 2022-05-18.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें