चंडीगढ़ करे आशिकी अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित 2021 की भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। [2]इसमें आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं और यह 10 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। [3][4] 67वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में, चंडीगढ़ करे आशिकी को 4 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (सचिन-जिगर) और सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका (प्रिया सरैया "कल्ले कल्ले" के लिए) शामिल हैं, और सर्वश्रेष्ठ कहानी (अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे) का पुरस्कार जीता।

चंडीगढ़ करे आशिकी
निर्देशक अभिषेक कपूर
लेखक सुप्रतीक सेन
तुषार परांजपे
कहानी अभिषेक कपूर
सुप्रतीक सेन
तुषार परांजपे
निर्माता भूषण कुमार
प्रज्ञा कपूर
कृष्ण कुमार
अभिषेक नय्यर
अभिनेता आयुष्मान खुराना
वाणी कपूर
छायाकार मनोज लोबो
संपादक चंदन अरोड़ा
संगीतकार सचिन-जिगर
तनिष्क बागची
निर्माण
कंपनियां
टी-सीरीज़
गाय इन द स्काई पिक्चर्स
वितरक एए फिल्म्स
प्रदर्शन तिथि
साँचा:फ़िल्म की तारीख
लम्बाई
116 minutes[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत ₹40 crore
कुल कारोबार 41.23 crore

67वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में, चंडीगढ़ करे आशिकी को 4 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (सचिन-जिगर) और सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका (प्रिया सरैया "कल्ले कल्ले" के लिए) शामिल हैं, और सर्वश्रेष्ठ कहानी (अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे) का पुरस्कार जीता।

बॉडीबिल्डर मनविंदर "मनु" मुंजाल चंडीगढ़ में एक जिम के मालिक हैं, जो वार्षिक प्रतियोगिता "G.O.A.T" की तैयारी कर रहे हैं।दुर्भाग्यवश, उनका जिम ग्राहकों को आकर्षित करने में असफल रहा। परंतु जुम्बा प्रशिक्षक मानवी बरार के जिम में आते हीं वित्तीय स्थिति बेहतर होने लगीं। मनु को मानवी से प्यार हो जाता है और जब वे पहली बार चुंबन लेने वाले होते हैं, तो वह कहती है कि वह उससे कुछ कहना चाहती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के हीरेन कोटवानी ने फिल्म को 4/5 रेटिंग दी और अभिषेक कपूर के निर्देशन की प्रशंसा करते हुए लिखा, "उन्होंने विषय की कठोर वास्तविकता को संवेदनशीलता और परिपक्वता के साथ प्रस्तुत किया है।"

मुख्य फोटोग्राफी 21 अक्टूबर 2020 को चंडीगढ़ में शुरू हुई। [5]

  1. "Chandigarh Kare Aashiqui". British Board of Film Classification. अभिगमन तिथि 6 December 2021.
  2. "'Chandigarh Kare Aashiqui': Ayushmann Khurrana, Vaani Kapoor begin shooting for Abhishek Kapoor's next". Daily News & Analysis. 21 October 2020. अभिगमन तिथि 7 December 2020.
  3. "Ayushmann Khurrana-Vaani Kapoor's next film titled 'Chandigarh Kare Aashiqui'". The Hindu. 22 October 2020. अभिगमन तिथि 7 December 2020.
  4. "Ayushmann Khurrana's 'Chandigarh Kare Aashiqui' confirmed to release in December". ANI News. 26 September 2021. अभिगमन तिथि 26 September 2021.
  5. "Chandigarh Kare Aashiqui: Ayushmann Khurrana And Vaani Kapoor Start Shooting For New Film". NDTV. 21 October 2020. अभिगमन तिथि 7 December 2020.