चौरा द्वीप
- यदि आप बिहार के इसी नाम के गाँव पर जानकारी ढूंढ रहे हैं तो चौरा का लेख देखिये
चौरा (Chowra) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह पड़ोसी कमोर्ता द्वीप से पश्चिम में और कत्चल द्वीप से पश्चिमोत्तर में स्थित है। चौरा से बड़ा तेरेस्सा द्वीप इस से दक्षिण में स्थित है।[2]
स्थानीय नाम: सानेन्या, सोनेन्यो | |
---|---|
भूगोल | |
अवस्थिति | बंगाल की खाड़ी |
निर्देशांक | 8°27′18″N 93°02′42″E / 8.455°N 93.045°Eनिर्देशांक: 8°27′18″N 93°02′42″E / 8.455°N 93.045°E |
द्वीपसमूह | निकोबार द्वीपसमूह |
आसन्न जल निकाय | हिन्द महासागर |
द्वीप संख्या | 1 |
मुख्य द्वीप |
|
क्षेत्रफल | 5.85 km2 (2.259 sq mi)[1] |
लम्बाई | 2.3 km (1.43 mi) |
चौड़ाई | 3.3 km (2.05 mi) |
तटरेखा | 10 km (6 mi) |
अधिकतम ऊँचाई | 104.5 m (342.8 ft) |
प्रशासन | |
ज़िला | निकोबार ज़िला |
द्वीपसमूह | निकोबार द्वीपसमूह |
प्रशासनिक विभाग | नन्कोव्री विभाग |
बृहतम बस्ती | दक्षिणी एजेन्सी (pop. 750) |
जनसांख्यिकी | |
जनसंख्या | 1270 (2011) |
जन घनत्व | 217 /km2 (562 /sq mi) |
भूगोल
संपादित करेंद्वीप पर अधिकतर भूमि निचली सतह की समतल धरती है लेकिन दक्षिणी छोर पर १०४.५ मीटर की ऊँची चट्टान है। द्वीप के पश्चिमोत्तरी तट से परे समुद्र में प्रवाल शैल-श्रेणी (कोरल रीफ़) लगभग २ किमी तक चलती है।
बस्तियाँ
संपादित करेंद्वीप पर पाँच गाँव हैं जो सभी पूर्वी तट के समीप हैं। इनकी आबादियाँ इस प्रकार हैं:
- अलहिआत (Alhiat): १९०
- चोंगकामोंग (Chongkamong): १५०
- कुइतासुक (Kuitasuk): २७७
- राइहिओन (Raihion): २७६
- तहाइला (Tahaila): ३७७
संस्कृति
संपादित करेंचौरा द्वीप के पाँच गाँव मिलकर हर वर्ष ३ सप्ताह का "पानुओहोनोत" नामक त्यौहार मनाते हैं जिसके आयोजन के लिये हर वर्ष में एक गाँव ज़िम्मेदारी लेता है। इस त्यौहार की तैयारी में कई महीने लग जाते हैं और इसमें अन्या गाँव भी थोड़ी-बहुत सहायता करते हैं। अगले वर्ष क्रमानुसार अगला गाँव ज़िम्मेदारी लेता है। यह त्यौहार पूर्वजों के सम्मान और स्मृति में आयोजित होता है।[3] त्यौहार मनाने के लिये नाच-गाना होता है और अंत में एक नौका चलाने की स्पर्धा होती है। "पानुओहोनोत" का अर्थ सूअर त्यौहार है और यह पूर्वोत्तर से वायु-प्रवाह आरम्भ होने के मौसम में आयोजित होता है। जब हवा की दिशा पलटकर दक्षिणपश्चिम से आरम्भ होती है तो "कांचेउओल्लो" (अर्थ: मुर्गी त्यौहार) आयोजित होता है।[3]
इन्हें भी देखें
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Islandwise Area and Population - 2011 Census" (PDF). Government of Andaman. Archived from the original (PDF) on 28 August 2017. Retrieved 3 May 2016.
- ↑ "Islands of Andaman and Nicobar Islands (India)". UN. Archived from the original on 17 जून 2014. Retrieved 9 July 2014.
- ↑ अ आ Geeti Sen (2001). The Human Landscape. Orient Blackswan. ISBN 978-81-250-2045-5.