आद्या कात्यायिनी मंदिर, दिल्ली

(छतरपुर मंदिर से अनुप्रेषित)

छतरपुर मन्दिर दिल्ली के दक्षिण में स्थित एक मन्दिर है। इसका वास्तविक नाम श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मन्दिर है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा मन्दिर परिसर है। यह मन्दिर देवी कात्यायनी को समर्पित है।

श्री आद्या कात्यायिनी मंदिर
नक्शा
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिन्दू धर्म
देवताकात्यायिनी/ शिव पार्वती/ अन्य हिन्दू देवी देवता
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिदिल्ली, भारत
आद्या कात्यायिनी मंदिर, दिल्ली is located in पृथ्वी
आद्या कात्यायिनी मंदिर, दिल्ली
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 42 पर: The name of the location map definition to use must be specified। के मानचित्र पर अवस्थिति
वास्तु विवरण
शैलीहिन्दू
निर्माताबाबा सन्त नागपाल जी
स्थापित१९७४ में स्थापित

इस मन्दिर की स्थापना बाबा सन्त नागपाल जी द्वारा १९७४ में हुई थी। यह मंदिर गुंड़गांव-महरौली मार्ग के निकट छतरपुर में स्थित है। यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है और इसकी सजावट बहुत की आकर्षक है। दक्षिण भारतीय शैली में बना यह मंदिर विशाल क्षेत्र में फैला है। मंदिर परिसर में खूबसूरत लॉन और बगीचे हैं।

मूल रूप से यह मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है। इसके अतिरिक्त यहाँ भगवान शिव, विष्णु, देवी लक्ष्मी, हनुमान, भगवान गणेश और राम आदि देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं।

दुर्गा पूजा और नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश से यहां भक्त एकत्र होते हैं और समारोह में भाग लेते हैं। इस दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है। यहां एक पेड़ है जहां श्रद्धालु धागे और रंग-बिरंगी चूड़ियां बांधते हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती है।

निर्देशांक: 28°30′7″N 77°10′46″E / 28.50194°N 77.17944°E / 28.50194; 77.17944