जीत (1996 फ़िल्म)
जीत 1996 की राज कँवर द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। इस फिल्म में सलमान खान, सनी देओल और करिश्मा कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।[1][2] अमरीश पुरी, दलीप ताहिल और आलोक नाथ सहायक भूमिकाओं में हैं। जबकि तबु विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखाई दी हैं। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक टिकट खिड़की पर सुपरहिट रही थी।
जीत | |
---|---|
![]() जीत का पोस्टर | |
निर्देशक | राज कँवर |
निर्माता | साजिद नाडियाडवाला |
अभिनेता |
सनी देओल, सलमान ख़ान, करिश्मा कपूर, तबु, अमरीश पुरी, आलोक नाथ, दलीप ताहिल |
संगीतकार | नदीम श्रवण |
प्रदर्शन तिथियाँ |
23 अगस्त, 1996 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
संक्षेप
संपादित करेंकाजल (करिश्मा कपूर) प्रोफेसर सिद्धांत शर्मा (आलोक नाथ) की बेटी हैं। करण (सनी देओल) गजराज चौधरी (अमरीश पुरी) के लिए आपराधिक काम करता है। वह काजल से प्यार करता है और हर जगह उसका पीछा करता है। शुरुआत में, वह उसे नापसंद करती है। लेकिन धीरे-धीरे वे प्यार में पड़ जाती है और करण सामान्य जीवन में लौटने के लिए अपराध की दुनिया छोड़ देता है। राजीव उर्फ राजू (सलमान खान) अमेरिका से वापस आया है और उसकी शादी काजल से होनी है। काजल करण को छोड़ देती है। इससे उसका दिल टूट जाता है और वह तवायफ़ तुलसीबाई (तबु) के पास जाने लगता है। राजू को पता लगता है कि उसके पिता (दलीप ताहिल) और अंकल गजराज अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। वह अपने व्यापार को नष्ट करने की कोशिश करता है। इसलिये करण को राजू की हत्या का अनुबंध दिया जाता है। करण देखता है कि राजू काजल का पति है। अंत में करण सभी दुश्मनों को मार देता है। उसे भी गोली मार दी जाती है और वह मर जाता है।
मुख्य कलाकार
संपादित करें- सनी देओल - करन
- सलमान ख़ान - राजीव "राजू" सहाय
- करिश्मा कपूर - काजल
- तबु - तुलसीबाई
- अमरीश पुरी - गजराज चौधरी
- आलोक नाथ - सिद्धांत शर्मा
- दलीप ताहिल - रमाकांत "रमा" सहाय
- मोहन जोशी
- दीपक शिर्के
- जॉनी लीवर - पियाजी
- आशीष विद्यार्थी - इंस्पेक्टर प्रताप विद्यार्थी
- राजीव वर्मा
संगीत
संपादित करेंजीत | ||||
---|---|---|---|---|
नदीम-श्रवण द्वारा | ||||
जारी | 1996 | |||
संगीत शैली | फिल्म साउंडट्रैक | |||
लेबल | टिप्स | |||
निर्माता | नदीम-श्रवण | |||
नदीम-श्रवण कालक्रम | ||||
| ||||
गीतकार: समीर |
फिल्म के सभी गाने लोकप्रिय हुए।
सभी गीत समीर द्वारा लिखित; सारा संगीत नदीम-श्रवण द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "यारा ओ याारा" | विनोद राठोड़, अलका याज्ञिक | 7:07 |
2. | "अभी साँस लेने की" | सोनू निगम, अलका याज्ञिक | 8:10 |
3. | "तू धरती पे चाहे" | कुमार सानु, अलका याज्ञिक | 9:09 |
4. | "दिल का क्या करें" | कविता कृष्णमूर्ति | 7:13 |
5. | "साँसों का चलना" | उदित नारायण, अलका याज्ञिक | 7:22 |
6. | "यारा ओ याारा" (दुखद) | विनोद राठोड़ | 1:23 |
7. | "साजन घर आना" | अलका याज्ञनिक, उदित नारायण | 8:15 |
8. | "वादों से नहीं" | साधना सरगम, कुमार सानु | 6:00 |
परिणाम
संपादित करेंफिल्म ने 1996 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और हिट की श्रेणी में शामिल हुई
नामांकन और पुरस्कार
संपादित करें- नामित
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "सलमान और सनी देओल एक साथ परदे आएंगे नज़र". 3 मई 2018. Archived from the original on 19 मई 2018. Retrieved 18 मई 2018.
- ↑ "इस वजह से सलमान खान के साथ शिकार पर नहीं गईं थी करिश्मा कपूर". दैनिक भास्कर. 8 अप्रैल 2018. Archived from the original on 18 मई 2018. Retrieved 18 मई 2018.