माही-माही (Mahi-mahi), जिसे साधारण डोल्फ़िनफ़िश (common dolphinfish) या दोरादो (Dorado) और जीववैज्ञानिक भाषा में कोरिफ़ेना हिप्युरस (Coryphaena hippurus) भी कहा जाता है, समुद्र-सतह के पास तैरने वाली एक किरण-फ़िन मछली है जो विश्वभर में पाई जाती है। यह कोरिफ़ेना जीववैज्ञानिक गण की दो सदस्य जातियों में से एक है। माही-माही समुद्र में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली मछिलियों में से एक है और इसका आकार ६ फ़ुट लम्बा और वज़न ४० किलो तक पहुँच सकता है। इसलिए अन्य मछलियाँ इसका बहुत शिकार करती हैं और मछुआरे भी इन्हें बहुत पकड़ते हैं।