झारखण्ड के जिले

(झारखंड के जिले से अनुप्रेषित)

झारखण्ड में कुल 24 जिले हैं जिन्हें 5 प्रमंडलों में बांटा गया है। राज्य के स्थापना के समय झारखण्ड में कुल 18 जिले थे। झारखण्ड का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी सिंहभूम है, जिसका कुल क्षेत्रफल 7,224 वर्ग किलोमीटर है। इस जिले की जनसंख्या 1,502,338 है (2011 की जनसंख्या जनगणना के अनुसार)। रामगढ़ जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 1341 वर्ग किलोमीटर है और यह क्षेत्रफल के हिसाब से राज्य का सबसे छोटा जिला है।[1]

झारखण्ड के जिले

parabej ansari

इतिहास संपादित करें

15 नवम्बर 2000 को राज्य गठन के समय झारखण्ड में 18 जिले थे। बाद में, इन जिलों को पुनर्गठित करके छह और जिले बनाए गए। अप्रैल 2001 में चार नये जिले- 19वें लातेहार (4 अप्रैल 2001 को पूर्ववर्ती पलामू जिले से), 20वें जामताड़ा (26 अप्रैल 2001 को पूर्ववर्ती दुमका जिले से), 21‌वें सिमडेगा (30 अप्रैल 2001 को पूर्ववर्ती गुमला जिले से), 22वें सराइकेला खरसावाँ (30 अप्रैल 2001 को पूर्ववर्ती पश्चिमी सिंहभूम जिले से) तथा 23वें खूंटी (12 सितंबर 2007 को पूर्ववर्ती राँची जिले से) और 24वें जिले रामगढ़ (12 सितंबर 2007 को पूर्ववर्ती हजारीबाग जिले से) को एक जिला बनाया गया।

प्रशासनिक प्रमंडल संपादित करें

झारखंड के 24 जिले हैं, जिन्हें 5 प्रमंडलों में बांटा गया है। ये प्रमंडल हैं:

  1. पलामू प्रमंडल - 3 जिले: पलामू, गढ़वा, लातेहार - मुख्यालय: मेदिनीनगर
  2. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल - 7 जिले: चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद - मुख्यालय: हजारीबाग
  3. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल - 5 जिले: लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी - मुख्यालय: रांची
  4. कोल्हान प्रमंडल - 3 जिले: पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावाँ, पूर्वी सिंहभूम - मुख्यालय: चाईबासा
  5. संथाल परगना प्रमंडल - 6 जिले: जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज - मुख्यालय: दुमका

जिलों की सूची संपादित करें

नीचे झारखंड के जिलों की सूची है:-

क्रमांक ज़िला मुख्यालय क्षेत्रफल[2] (किमी2) जनसंख्या[2] (2011) जनसंख्या घनत्व (/किमी2) नक्शा
1 बोकारो बोकारो 2,883 2,062,330 715  
2 चतरा चतरा 3,718 1,042,886 280  
3 देवघर देवघर 2,477 1,492,073 602  
4 धनबाद धनबाद 2,040 2,684,487 1316  
5 दुमका दुमका 3,761 1,321,442 351  
6 पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर 3,562 2,293,919 644  
7 गढ़वा गढ़वा 4,093 1,322,784 323  
8 गिरिडीह गिरिडीह 4,962 2,445,474 493  
9 गोड्डा गोड्डा 2,266 1,313,551 580  
10 गुमला गुमला 5,360 1,025,213 191  
11 हजारीबाग हजारीबाग 3,555 1,734,495 488  
12 जामताड़ा जामताड़ा 1,811 791,042 437  
13 खूंटी खूंटी 2,535 531,885 210  
14 कोडरमा कोडरमा 2,540 716,259 282  
15 लातेहार लातेहार 4,291 726,978 169  
16 लोहरदगा लोहरदगा 1,502 461,790 307  
17 पाकुड़ पाकुड़ 1,811 900,422 497  
18 पलामू मेदिनीनगर 4,393 1,939,869 442  
19 रामगढ़ रामगढ़ छावनी 1,341 949,443 708  
20 राँची राँची 5,097 2,914,253 572  
21 साहिबगंज साहिबगंज 2,063 1,150,567 558  
22 सराइकेला खरसावाँ सराइकेला 2,657 1,065,056 401  
23 सिमडेगा सिमडेगा 3,774 599,578 159  
24 पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा 7,224 1,502,338 208  

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "List of Districts in Jharkhand - Census India". www.censusindia.co.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-01-24.
  2. Primary Census Abstract Data Tables (India & States/UTs - District Level)