स्पर्श-पटल (अंग्रेज़ी: टचस्क्रीन) एक ऐसी विद्युतीय दृश्य प्रादर्शी है जो प्रादर्श क्षेत्र में किसी स्पर्श की उपस्थिति और अवस्थिति की पहचान करने में सक्षम होती है। आसान शब्दों में स्पर्श-पटल एक ऐसा पटल या मॉनीटर होता है, जिसमें स्पर्श के माध्यम से भी डाटा भरा जा सकता है, और ऐसा करने में किसी कुंजीपटल की आवश्यकता नहीं होती। ये पटल उस निश्चित क्षेत्र में स्पर्श और उसकी स्थिति (स्थान) का ज्ञान कर लेने में सक्षम होता है। प्रायः ये शब्द पटल पर अंगुली या हाथ के स्पर्श के लिये भी प्रयोग किया जाता है। ये पटल अन्य निष्क्रिय वस्तुओं जैसे पेन आदि को भी पहचान लेता है। कंप्यूटर पर इसकी मदद से वह सारे काम हो सकते हैं जिनको करने के लिए एक माउस की आवश्यकता पड़ती है।[1] प्रतिदिन विकसित हो रही स्पर्श-पटल प्रौद्योगिकी ने मोबाइल[2], कंप्यूटर, टैबलेट पीसी,[3] पर्सनल मल्टीमीडिया प्लेयर, गेमिंग कंसोल में इसका प्रयोग काफी बढ़ा दिया है। कुछ आईफोन और उसके बाद आए आईपैड और कई पर्सनल कंप्यूटर निर्माता कंपनियों ने स्पर्श-पटल इंटरफेस तकनीक का आरंभ कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट का प्रोटोटाइप सरफेस कंप्यूटर एक टैबलेट पीसी है जो अंगुली के स्पर्श का उत्तर तो देगा ही साथ ही हाथ के प्राकृतिक संचालन के आधार पर भी काम करेगा। माइक्रोसॉफ्ट इसकी वस्तु पहचान (ऑब्जेक्ट रिकॉग्निशन) तकनीक पर काम कर रहा है।

निन्टेण्डो का टचस्क्रीन (निचला फलक) कंप्यूटर।

तकनीक संपादित करें

टचस्क्रीन प्रौद्योगिकी में मुख्यत: तीन घटकों:- स्पर्श संवेदी सतह, नियंत्रक और सॉफ्टवेयर ड्राइवर का प्रयोग होता है।[1] स्पर्श संवेदी सतह काफी टिकाऊ और लचीली होती है। इसको लचीला बनाने के लिए पॉलीमर और कांच का प्रयोग किया जाता है। इस फलक (पैनल) को पटल में इस तरह लगाया जाता है, जहां इसे सरलता से देखा जा सके। नियंत्रक (कंट्रोलर) एक इलेक्ट्रॉनिक युक्ति होती है, जो कंप्यूटर और पटल के बीच मध्यस्थ का काम करती है। यह विद्युत संकेतों को डिजिटल संकेतों में बदलता है, ताकि कंप्यूटर इसे समझ पाने में सक्षम हो। कंट्रोलर का संबंध बाहरी रूप से स्क्रीन से कर दिया जाता है। इसके अलावा, इसमें उपलब्ध सॉफ्टवेयर ड्राइवर अनुवादक का काम करते हैं जो कि कंट्रोलर से आने वाली सूचना को बदलते हैं जिसको प्रचालन तंत्र सही तरीके से समझ सकता हो।

ध्यान योग्य
  • मोटी अंगुलियों वाले लोगों के लिए कुंजियों का नेविगेशन कुछ कठिन होता है।
  • टचस्क्रीन फोन का प्रयोग करने वाले लोगों को ध्यान रखना चाहिये कि वे फोन को कभी उस जेब में रखकर लेटें नहीं, क्योंकि करवट लेने पर दबने से या चाबी और सिक्के, आदि से खराब और नष्ट होने का खतरा रहता है।

प्रकार संपादित करें

कई प्रकार के टचस्क्रीन उपलब्ध हैं। इनमें निम्न तरह की प्रौद्योगिकी प्रचलन में है।

प्रतिरोधी स्पर्श-पटल संपादित करें

प्रतिरोधी या रेजिस्टिव स्पर्श-पटल पुरानी तकनीक है। यह तकनीक बेहद टिकाऊ होती है, साथ ही ऊष्णता में भी यह बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम होती है, लेकिन इसके अस्पष्टता और जल्दी क्षतिग्रस्त होना बड़ी कमी है।

संधारित्र स्पर्श-पटल संपादित करें

संधारित्र या कैपिसिटिव स्पर्श-पटल का प्रयोग ऐसे अनुप्रयोगों में किया जाता है जिसमें स्पष्ट परिणाम और एक्यूरेसी की आवश्यकता होती है जैसे कि लैपटॉप और चिकित्सा इमेजिंग के क्षेत्र में। ऐसी स्क्रीन का प्रयोग अचालकों जैसे रबर-ग्लोब हैंड या स्टाईली के साथ किया जाता है।

सरफेस अकॉस्टिक वेब टचस्क्रीन संपादित करें

इस प्रौद्योगिकी में पराध्वनि तरंगों का प्रयोग किया जाता है। पराध्वनि (अल्ट्रासॉनिक) तरंगों को पटल से गुजारा जाता है। जब पैनल को छुआ जाता है तो अल्ट्रासॉनिक तरंगों की आवृत्ति में बदलाव होता है।

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस संपादित करें

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस एक टचस्क्रीन कंप्यूटर है जो कि सरफेस कंप्यूटिंग की सुविधा देता है जैसे मोबाइल से कैमरा कनेक्ट कर पाना, वायरलैस युक्त कैमरे से ब्लूटुथ युक्त मोबाइल फोन से तस्वीरों को ट्रांसफर करना, आदि।

एक गलतफहमी होती है कि ग्रीस, धूल से टचस्क्रीन में खराबी आती है। ऐसा पूरी तरह सही नहीं होगा। कांच की सतह वाली टचस्क्रीन में धूल, गंदगी, नमी और घरेलू सफाई के एजेंट का मुकाबला करने में सक्षम होते हैं। दूसरे सूर्य के प्रकाश में टचस्क्रीन के डिस्प्ले खराब नहीं होते, जैसा कि प्रचलित किंवदंती है। डिस्प्ले की दृश्यता, गुणवत्ता और कंट्रास्ट पर निर्भरता करती है।

विभिन्न प्रौद्योगिकियों की तुलना संपादित करें

प्रौद्योगिकी ४-वायर SAW ५-तार अधोरक्त संधारित्र
टिकाऊ ३ वर्ष ५ वर्ष ५ वर्ष ५ वर्ष २ वर्ष
स्थिरता: उच्च उच्चतर उच्च उच्च ठीक
पारदर्शिता: बुरी अच्छी बुरी अच्छी ठीक
स्थापन: पूर्व निर्मित/दीवार पूर्व निर्मित/दीवार पूर्व निर्मित/दीवार दीवार पूर्व निर्मित
स्पर्श: कुछ भी अंगुली/पेन कुछ भी अंगुली/पेन कंडक्टिव/प्रवाहकीय
तेज प्रकाश-रोधी: अच्छा अच्छा अच्छा बुरा बुरा
प्रतिक्रिया समय: <१० मि.से <१० मि.से <१५ मि.से <२० मि.से <१५ मि.से
फॉलो गति अच्छा कम अच्छा अच्छा अच्छा
एक्स्कर्ज़न: नहीं लघु बड़ा बड़ा बड़ा
मॉनीटर विकल्प: सीआरटी या एलसीडी सीआरटी या एलसीडी सीआरटी या एलसीडी सीआरटी या एलसीडी सीआरटी या एलसीडी
जलरोधी: अच्छा ठीक अच्छा ठीक अच्छा

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें