टाइटैनिक (1997 फ़िल्म)

जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित फिल्म

टाइटैनिक (अंग्रेजी़: Titanic) १९९७ का एक रोमांटिक आपदा वाला चलचित्र है, जिसके निर्देशक, पटकथाकार, सह-निर्माता और सह-संपादक जेम्स कैमरून हैं। यह चलचित्र टाइटैनिक के डूबने को लेकर बना है। इसमें केट विंसलेट रोज़ डीविट बुकाटर और लियोनार्डो डि कैप्रियो जैक डॉसन की भुमिका में हैं। ये दोनो पात्र दो विभिन्न सामाजिक वर्गो से संबंधित है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और वे दोनो ही उस दुर्भाग्यशाली जहाज़ के यात्री होते हैं। यद्यपि ये दोनों प्रमुख पात्र और इनकी प्रेम कहानी काल्पनिक हैं, लेकिन कुछ पात्र, जैसे जहाज के चालक दल के कुछ सदस्य) वास्तविक एतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। वर्तमान परिपेक्ष में कहानी बताने वाली वृद्ध रोज़ की भूमिका ग्लोरिया स्टुवार्ट ने अदा की है।

टाइटैनिक

फिल्म का पोस्टर
निर्देशक जेम्स कैमरून
लेखक जेम्स कैमरून
निर्माता जॉन लैण्डाउ
जेम्स कैमरून
अभिनेता लियोनार्डो डि कैप्रियो
केट विंसलेट
बिली जे़न
फ्राँसिस फि़शर
विक्टर गॉर्बर
बर्नाड हिल
बिल पैक्स्टन
ग्लोरिया स्टुवार्ट
छायाकार रुसैल कार्पेंटर
संपादक कोनराड बफ़
जेम्स कैमरून
रिचर्ड ए हैरिस
संगीतकार जेम्स हॉर्नर
वितरक अंतरराष्ट्रीयः
20यथ सेंचुरी फॉक्स
अमेरिका/कनाडा:
पैरामाउंट पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
संयुक्त राज्यकनाडा १९ दिसम्बर, १९९७
भारत १३ मार्च, १९९८
लम्बाई
195 मिनट
देश संयुक्त राज्य अमेरिका
भाषा अंग्रेज़ी
लागत 20 करोड़ $
कुल कारोबार 2,18,88,13,795 डॉलर

चलचित्र को २ जुलाई, १९९७ को प्रदर्शित किया जाना था, लेकिन कुछ देरियों के कारण इसे १९ दिसंबर, १९९७ को प्रदर्शित किया गया। जब इस बात का पता चला, तब समाचार मीडिया को ये पूरा विश्वास था की टाइटैनिक असफ़ल रहेगी और फॉक्स और पैरामाउंट दोनो को ले डूबेगी। लेकिन टाइटैनिक को अभूतपूर्व सफ़लता मिली और इसने सर्वश्रेष्ठ चलचित्र समेत कुल ११ ऑस्कर भी जीते। ये उस समय तक कि सर्वाधिक कमाई करने वाला चलचित्र बन गया और इसकी वैश्विक कमाई १.८ अरब डॉलर रही।

कास्ट संपादित करें

चरित्र   अभिनेता मूल   हिन्दी डबिंग   हिन्दी डबिंग २ [1]
जैक डावसन लियोनार्डो डि कैप्रियो अंकुर जावेरिक मोहित सिन्हा
रोस डेविट बुकतेर केट विंसलेट नम्रता साहनी अमिआरा
कालेदों नाथन "काल" हॉकलेय बिली जे़न शक्ति सिंह रत्नेश रूप श्रीवास्तवा
स्पाइसर लवजॉय डेविड वार्नर --- मनीष भवन
मौली भूरी कैथी बेट्स --- अनीता डोकानिया
रुथ डेविट बुकतेर फ्राँसिस फि़शर --- मनीषा शर्मा
थॉमस एंड्रयूज विक्टर गॉर्बर किशोर भट्ट त्रिलोक पटेल
कप्तान एडवर्ड जॉन स्मिथ बर्नाड हिल सुरेंद्र भाटिया घनश्याम एन। शुक्ला
बिज्जू लोवेत्त बिल पैक्स्टन विराज अधवी मणिकांत सरभोय
ब्रूस इस्मे जोनाथन हाइड दीनपाल गांगुली क्रुणाल अलवे
लिजी कलवर्ट सूजी एमिस --- सुवेला शर्मा
लुईस बोडिन लुईस एबरनेथी --- अंकित गोस्वामी
टॉमी रयान जेसन बैरी उदय सबनीस सचिन गोले
रोस डेविट बुकतेर (पुराने) ग्लोरिया स्टुवार्ट गीता खन्ना आशा छोटारानी

हिन्दी डबिंग कर्मचारी १ संपादित करें

हिन्दी डबिंग कर्मचारी २ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Behind the HINDI Voice - Facebook". facebook.com. 2019-07-11. अभिगमन तिथि 2019-07-16.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें