डेरेक प्रिंस पीटर डेरेक वॉन प्रिंस (14 अगस्त 1915 - 24 सितंबर 2003) एक बाइबिल शिक्षक थे। उनका दैनिक रेडियो कार्यक्रम डेरेक प्रिंस लिगेसी रेडियो दुनिया भर में विभिन्न भाषाओं में प्रसारित होता है।

डेरेक प्रिंस
[[Image:
डेरेक स्टीफ़न प्रिंस
|150px]]
जन्म पीटर डेरेक वॉघन प्रिंस
14 अगस्त 1915
बंगलुरु,
किंग्डम ऑफ़ मैसूर,
ब्रिटिश भारत
(अब बंगलुरु,
कर्नाटक, भारत)
मौत 24 सितम्बर 2003(2003-09-24) (उम्र 88)
जेरुसलम, इज़रायल
शिक्षा की जगह किंग्स कॉलेज, कैंब्रिज
कैंब्रिज विश्वविद्यालय
द हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ़ जेरुसलम
ईटन कॉलेज
पेशा अंतर्राष्ट्रीय बाइबल शिक्षक, पादरी
वेबसाइट
derekprince.com

आरंभिक जीवन संपादित करें

डेरेक प्रिंस का जन्म भारत में ब्रिटिश माता-पिता के यहाँ हुआ था। वे ग्रीक और लैटिन के विद्वान थे। उन्होंने ईटन कॉलेज और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की।

विवाह संपादित करें

उन्होंने सन् 1945 में डेनिश मिशनरी लिडिया क्रिस्टेंसन से शादी की। सन् 1975 में लिडिया की मृत्यु के पश्चात् सन् 1978 में प्रिंस ने रूथ बेकर से शादी कर ली जिनके तीन बच्चे (गोद लिए हुए) थे। सन् 1981 में वे जेरुसलम चले गए।[1]

व्यवसाय संपादित करें

प्रिंस ने शिकागो में फेथ टैबरनेकल में काम किया। इसके बाद वे लॉडरडेल, फ्लोरिडा के गुड न्यूज़ चर्च में चले गए। मई 1971 में डेरेक प्रिंस पब्लिकेशंस ने लॉडरडेल, फ्लोरिडा में कार्यालय खोल लिया।[2] दिसंबर 1990 में डेरेक प्रिंस पब्लिकेशंस डेरेक प्रिंस मिनिस्ट्रीज़ में तब्दील कर दिया गया।

29 दिसंबर 1998 को रूथ के देहांत से पहले तक प्रिंस ने मंत्रालय में बड़े पैमाने पर यात्रा की। 1993 से 1998 तक प्रिंस ने कुछ देशों का एक से अधिक बार दौरा किया। जैसे: रूस, जर्मनी, कजाकिस्तान, हंगरी, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, तुर्की, पोलैंड, बहरीन, क्यूबा, कोलंबिया, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, पुर्तगाल, भारत और इंग्लैंड[3] आदि।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. तियान्से, ऐरिक; गिनीस, ऐड्रियन्ने एस. (21 दिसंबर 2003). "करिश्माई लेखक और बाइबल शिक्षक डेरेक प्रिंस का यरूसलेम में निधन". करिश्मा. अभिगमन तिथि 18 जून 2023.
  2. स्टीफ़न, मैन्सफ़ील्ड (2005). डेरेक प्रिंस अ बायोग्राफ़ी. फ्लोरिडा: करिश्मा हाउस. पृ॰ 281.
  3. स्टीफ़न, मैन्सफ़ील्ड (2005). डेरेक प्रिंस अ बायोग्राफ़ी. फ्लोरिडा: करिश्मा हाउस. पृ॰ 281-283.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें