डैन थ्लेन प्रपात मेघालय के दक्षिण में चेरापूँजी के निकट एक जलप्रपात है।[1]

लोक कथा संपादित करें

इस प्रपात का नाम इस क्षेत्र में कभी रहने वाले अजगर के नाम पर पड़ा है जिसे स्थानीय खासी भाषा में थ्लेन कहते हैं।[2] लोककथाओं के अनुसार इस गाँव के निवासियों को यह अजगर बहुत परेशान किया करता था। कई लोग इसकी भेंट चढ़ चुके थे। एक दिन उन लोगों को यह अजगर मिल गया और उन्होंने मिलकर उसे मृत्यु के घाट उतार कर उसको समाप्त कर दिया। उसके बाद सबने मिलकर उसके माँस की दावत भी की। जिस स्थान पर उस अजगर का वध किया गया था वहीं पर झरना गिरता है। इस लोककथा से ही इस प्रपात का नाम तब से उस अजगर के नाम पर पड़ गया और इस झरने की लोकप्रियता और भी बढ़ गयी।[1]

निकटवर्ती संपादित करें

पर्यटक इस झरने और निकटवर्ती प्राकृतिक शिलाओं को देखने के लिये आते हैं। इन शिलाओ पर कहते हैं कि भ्रष्टाचार, लालच और बुराई के प्रतीक थ्लेन के साथ युद्ध के चिन्ह मिलते हैं।

आवागमन संपादित करें

डैन थ्लेन प्रपात का स्थान चेरापूँजी के रास्ते में ही मुख्य मार्ग से पाँच किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ तक पहुँचने के लिये शिलाँग से पर्यटक बस अथवा टैक्सी से सरलता से पहुंच सकते हैं। निकटवर्ती विमानक्षेत्र शिलांग है और निकटवर्ती रेलवे स्टेशन [[गुवाहाटी रेलवे स्टेशन|]] है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "डैन-थ्लेन झरना, Cherrapunji". hindi.nativeplanet.com. मूल से 10 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-10.
  2. "Dianthlen Falls|Dian Thlen Falls Meghalaya". www.cherrapunjee.net (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-10.

इन्हें भी देखें संपादित करें