डॉन १९७८ की इसी नाम की एक फिल्म की संगीत एल्बम है। कल्याणजी आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध इस एल्बम के गीत अंजान और इंदीवर ने लिखे हैं। यह एल्बम १९७७ में ईएमआई द्वारा एचएमवी (हिज मास्टर्स वॉइस) के विनाइल रिकॉर्ड पर जारी की गई थी। एल्बम में कुल ५ गीत हैं, जिन्हें किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोसले ने गाया है।

डॉन
फ़िल्म एल्बम कल्याणजी आनंदजी द्वारा
जारी १९७७
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई २३:१५
लेबल ईएमआई/सारेगामा
निर्माता नरीमन ईरानी

निर्माण संपादित करें

डॉन से पहले कल्याणजी आनंदजी ने अमिताभ के साथ ज़ंजीर में काम किया था। आनंदजी ने फिल्म के पार्श्व संगीत निर्देशक अनिल मोहिले के साथ मिलकर विजय के लिए तो भारतीय पारम्परिक संगीत तथा ग्रामीण संस्कृति पर आधारित ध्वनियां निर्मित की; और इसके विपरीत डॉन के लिए वेस्टर्न संगीत, बीट्स, और ब्रास इंस्ट्रूमेंट्स का प्रयोग किया।[1] गीत "खइके पान बनारस वाला" पहले फिल्म का हिस्सा नहीं था। निर्देशक चंद्र बरोट ने रिलीज़ से पहले जब यह फिल्म मनोज कुमार को दिखाई, तो उन्होंने फिल्म में गीत डालने की सलाह दी, जिसके बाद इसे डाला गया।[2] यह गीत कल्याणजी आनंदजी ने देव आनंद की फिल्म बनारसी बाबू के लिए बनाया था।[3]

गीत सूची संपादित करें

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."जिस का मुझे था इंतज़ार"अंजानलता मंगेशकर, किशोर कुमार३:५५
2."खइके पान बनारस वाला"अंजानकिशोर कुमार५:५५
3."ये मेरा दिल यार का दीवाना"इन्दीवरआशा भोंसले४:२०
4."अरे दीवानो मुझे पहचानो"अंजानकिशोर कुमार४:४५
5."ये है बम्बई नगरिया"अंजानकिशोर कुमार४:२०
कुल अवधि:२३:१५

सफलता संपादित करें

कुल बिक्री के आधार पर डॉन ७० के दशक की तेरहवीं सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम थी[4] १९७९ के फिल्मफेयर पुरस्कारों में कल्याणजी आनंदजी, किशोर कुमार, और आशा भोसले को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक, और सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। किशोर और आशा ने फिर अपनी अपनी श्रेणियों में पुरस्कार भी प्राप्त किये। १९७८ में बनी ‘डॉन’ की सफलता का सबसे बड़ा कारण उसका गीत- ‘खइके पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकल का ताला’ रहा।[5]

विरासत संपादित करें

२००६ में जब फरहान अख्तर ने डॉन फिल्म का सीक्वल बनाया, तो संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय ने उस फिल्म में इस एल्बम के २ गीत, "ये मेरा दिल" और "खइके पान बनारस वाला" पुनः प्रयोग किये थे, और इन्हें क्रमशः सुनिधि चौहान तथा उदित नारायण ने गाया था। गीत "खइके पान बनारस वाला" में उदित के साथ अभिनेता शाहरुख खान ने भी रैप किया था।[6][7]

गीत "ये मेरा दिल" का एक अंश २००५ में द ब्लैक आइड पीस द्वारा अपने हिट गीत "डोंट फंक विद माई हार्ट" में प्रयोग किया गया था।[8][9] इस गीत के लिए द ब्लैक आईड पीस को सर्वश्रेष्ठ रैप प्रदर्शन के लिए अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार मिला; जबकि कल्याणजी आनंदजी को "डॉट फंक विद माई हार्ट" में प्रयुक्त धुन की उत्पत्ति के लिए बीएमआई पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।[10] अमेरिकन डैड के तीसरे सीजन में इस फिल्म के थीम गीत का प्रयोग किया गया था।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. बूथ, ग्रेगोरी डी (१३ अक्टूबर २००८). Behind the Curtain: Making Music in Mumbai's Film Studios [पर्दों के पीछे: मुंबई के फिल्म स्टूडियो में संगीत निर्माण प्रक्रिया।]. न्यू यॉर्क: ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. पृ॰ २२७. मूल से 21 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मार्च २०१८.
  2. "'I have always loved fast cars, women and action'" ['तेजी से चलती कारें, महिलाऐं और एक्शन सीन मुझे हमेशा ही पसंद रहे हैं।'] (अंग्रेज़ी में). रीडिफ़.कॉम. १६ अक्टूबर २००६. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २० मार्च २०१८.
  3. Chaudhary, Diptakirti (12 September 2014). Bollybook: The Big Book of Hindi Movie Trivia (अंग्रेज़ी में). Penguin UK. पृ॰ 439. मूल से 23 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 March 2018.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 फ़रवरी 2008.
  5. मिश्र, श्रीशचंद्र (२६ जनवरी २०१८). "आओ बच्चों तुम्हें सिखाएं झांकी हिंदुस्तान की…". जनसत्ता. मूल से 20 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २० मार्च २०१८.
  6. ""Shah Rukh Khan has sung in DON"". glamsham.com. मूल से 24 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2011.
  7. "SRK Raps in Khaike Paan Banaras Wala - Bollywood Movie News". IndiaGlitz. मूल से 24 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2011.
  8. Thakur, Pradeep (2010). Indian Music Masters of Our Times (Part-I) (अंग्रेज़ी में). Ludhiana: Pradeep Thakure & Sons. पृ॰ 289. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-908705-6-6. मूल से 23 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 March 2018.
  9. Saran, Renu (4-Mar-2014). History of Indian Cinema (अंग्रेज़ी में). Diamond Pocket Books Pvt Ltd,. पृ॰ 52. मूल से 23 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 March 2018. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)सीएस1 रखरखाव: फालतू चिह्न (link)
  10. "Kalayanji, Anandji win BMI award". Indo-Asian News Service. 17 May 2006. अभिगमन तिथि 8 May 2009.

बाहरी कड़ियां संपादित करें